'भाभीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखती हैं। उन्हें अपने अकाउंट पर डांस वीडियो शेयर करना भी पसंद है। हाल ही में सौम्या ने एक पोस्ट डाली है, जिसमें वे एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'आओगे जब तुम ओ साजना' पर क्लासिकल डांस करती दिख रही हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना के हीरो थे। सफेद अनारकली ड्रेस में सौम्या खूबसूरत लग रही हैं। उनकी अदाएं फैंस को भा रही हैं। सौम्या ने कैप्शन में लिखा कि मुंबई के खूबसूरत मौसम में, मेरे पसंदीदा गीतों में से एक। ये बादल, ये हवा, ये कजरारे नयन और मेरा दिल। कोरियोग्राफ @deveshmirchandani #monsoon #monsoonsong #reelsvideo #reelsindia (sic).














