न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन के ट्रिपल रोल, ‘बंदा सिंह’ का पोस्टर रिलीज, बेटे को रेस्टोरेंट में भूल गई थीं ताहिरा!

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के ट्रेलर को सोमवार को रिलीज कर दिया गया। मिलाप झवेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 5:14:34

देखें-‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन के ट्रिपल रोल, ‘बंदा सिंह’ का पोस्टर रिलीज, बेटे को रेस्टोरेंट में भूल गई थीं ताहिरा!

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के ट्रेलर को सोमवार को रिलीज कर दिया गया। मिलाप झवेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आज से ठीक एक महीने बाद यानी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी अहम भूमिका में दिखेंगी। ट्रेलर सामने आने के बाद सामने आया कि जॉन ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। 3 मिनट और 17 सेंकड लंबे इस ट्रेलर में जॉन का बहुत इंटेंस अवतार देखने को मिला।

वे कार उठाते हैं, बाइक उठाते हैं, टेबल तोड़ते हैं और लोगों को पीटने के लिए मंदिर की घंटियों तक का इस्तेमाल करते हैं। वे फिट और टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखे हैं। जॉन की ये फिल्म भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। तीन जॉन में से एक बड़े राजनेता हैं, जबकि उनके दो जुड़वा बेटे भी जॉन ही हैं। दिव्या काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी नोरा फतेही नजर आएंगी। वे एक डांस नंबर पर थिरकेंगी।

satyamev jayate movie,banda singh movie,tahira kashyap,john abraham,arshad warsi,bollywood news in hindi

बंदा सिंह फिल्म में एक अलग अवतार में दिखेंगे अरशद वारसी

एक्टर अरशद वारसी जल्द ही फिल्म 'बंदा सिंह' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अरशद के साथ मेहर विज मुख्य भूमिका में दिखेंगी। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत में रह रहे एक व्यक्ति और उसके परिवार पर आधारित है। इसके डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना हैं। फिल्म में अरशद एक अलग अवतार मे दिखाई देंगे। यह सीमलैस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित है और साथ ही अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है।

इस फिल्म की शूटिंग मध्य नवंबर से शुरू की जाएगी। अरशद ने कहा कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे स्क्रिप्ट से प्यार हो गया और मुझे यकीन है कि आप सबको भी फिल्म से प्यार हो जाएगा। निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने कहा कि मैं लंबे समय से इस तरह की एक स्क्रिप्ट की तलाश में था। मेरी पिछली फिल्में 'फुल्लू' और 'सरोज का रिश्ता' सामाजिक मुद्दों पर थीं लेकिन 'बंदा सिंह' अस्तित्व के बारे में है। मैं अरशद, मेहर और बाकी कलाकारों के साथ फ्लोर पर जाने और फिल्म को रोल करने के लिए काफी रोमांचित हूं।

satyamev jayate movie,banda singh movie,tahira kashyap,john abraham,arshad warsi,bollywood news in hindi

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने शेयर किए किस्से

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपनी नई किताब '7 सिन्स ऑफ बीइंग ए मदर' लेकर आई हैं। हाल ही में उन्होंने मदरहुड से संबंधित अनुभवों के बारे में बताया। ताहिरा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनसे बड़ी गलती हो गई थी। ताहिरा ने कहा कि मैं अपने बच्चे विराजवीर को लंच करने के बाद एक रेस्तरां में भूल गई थी। मैं बैग या बिल नहीं भूली लेकिन बच्चे को भूल गई। तभी वेटर दौड़ता हुआ मेरे पास आया और बोला 'मैम आप अपना बच्चा भूल गए'। मैं बहुत शर्मिंदा थीं और लोग मुझे घूर रहे थे।

ताहिरा ने एक और किस्सा शेयर किया। वे बोलीं कि मैंने वह किया है जिस पर यकीन करना मुश्किल होगा। मैंने अपने बच्चों को सार्वजनिक छुट्टियों के दिन भी स्कूल छोड़ दिया, केवल बच्चों के रिएक्शन देखने के लिए। ये गलतियां आज भी नहीं रुकती हैं लेकिन अब मैं खुद को और अधिक क्षमा कर रही हूं। मेरी बीमारी के दौरान भी, जब मेरी मां ने चीजें संभाली। तब वे बच्चों को उनके टिफिन देती थीं और मैं चिंतित थी। ओह, उन्हें लगातार दो दिन पनीर सैंडविच दिया। कितना अनहेल्दी है! लेकिन अब मैं सोचती हूं कि 'इससे भी क्या फर्क पड़ता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर