Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरजेंसी को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देने की तैयारी में सत्या, 27 साल बाद हो रही री रिलीज

वर्ष 2025 में भी यह क्रम जारी रहा है और 3 जनवरी को करण जौहर निर्मित अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ये जवानी है दीवानी पुन: सिनेमाघरों में उतरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 5:14:12

इमरजेंसी को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देने की तैयारी में सत्या, 27 साल बाद हो रही री रिलीज

बीते साल बॉलीवुड फिल्मों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का ट्रेंड शुरू हुआ तो कई फिल्में फिर से देखने को मिलीं। इन फिल्मों में प्यार इजहार और तकरार का तड़का दिखा और 90 के दशक के बॉलीवुड की खुशबू आई। हम आपके हैं कौन से लेकर 'परदेस', 'ताल', 'बीवी नंबर 1' और 'तुझे मेरी कसम' जैसी फिल्मों ने फिर से रिलीज के बाद लोगों की यादें ताजा की हैं।

वर्ष 2025 में भी यह क्रम जारी रहा है और 3 जनवरी को करण जौहर निर्मित अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ये जवानी है दीवानी पुन: सिनेमाघरों में उतरी है। इस फिल्म ने अपने वीकेंड में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगाई है। इसी कड़ी में अब 17 जनवरी को वर्ष 1998 में रिलीज हुई निर्देशक रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' 27 साल बाद फिर से रिलीज के लिए तैयार है। अनुराग कश्यप, सौरभ शुक्ला और कोना वेकंत द्वारा लिखी ये कहानी भारतीय सिनेमा के कल्ट क्लासिक फिल्मो में गिनी जाती है।

इस फिल्म की 27 साल बाद भी दीवानगी कम नहीं हुई है। मनोज बाजपेयी के किरदार से लेकर सौरभ शुक्ला के कल्लू मामा तक के किरदार ने लोगों के जहन में जगह बना ली थी। अब 'सत्या' 27 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पीवीआर सिनेमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पीवीआर ने सत्या का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इतिहास को दबाया नहीं जा सकता और न ही सच को। अतीत के सत्या की दुनिया में एक बार गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइये। फिल्म 17 जनवरी को पीवीआर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

सत्या फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने बनाया था। अनुराग कश्यप के शुरुआती करियर की फिल्मों में से एक है। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भी काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। हालांकि रिलीज के समय ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो फिल्म का बजट 2.5 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 18 करोड़ 47 लाख रुपयों का कलेक्शन भारत में किया था। साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18 करोड़ 59 लाख रुपये से ज्यादा रहा था। हालांकि फिल्म बाद में लोगों को खूब पसंद आई और एक क्लासिक और कल्ट बन गई।

कंगना रनौत की इमरजेंसी पर पड़ेगा फर्क?


कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। कंगना की ये फिल्म कई दिनों से सेंसर को लेकर अटकी रही थी। अब बीते दिनों कंगना ने इसकी रिलीज की तारीख 17 जनवरी बताई थी। इसी दिन फिल्म 'सत्या' री-रिलीज हो रही है। हालांकि सत्या पीवीआर और आइनॉक्स की मल्टीपल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सत्या और इमरजेंसी दोनों ही अलग तरह की फिल्में हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमरजेंसी पर इसका कोई फर्क पड़ेगा।
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी गत वर्ष विवादों के चलते काफी लोकप्रिय हो गई थी, लेकिन अब यह दर्शकों की नजरों से ओझल हो चुकी है। 17 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के लिए कंगना ने अभी तक कोई प्रचार-प्रसार शुरू नहीं किया है। सेंसर बोर्ड में अटकी इस फिल्म में काफी कुछ संशोधित किया गया है जिसके चलते इसका समग्र प्रभाव कम हो गया हो, ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन स्वयं कंगना ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका