न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में किए गए खुलासे पर सतीश कौशिक ने कहा...

पिछले दिनों एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो’ एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने वर्चुअल लॉन्च की थी। इसमें ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 7:21:14

नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ में किए गए खुलासे पर सतीश कौशिक ने कहा...

पिछले दिनों एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो’ एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने वर्चुअल लॉन्च की थी। इसमें कई खुलासे किए गए हैं। आमतौर पर देखने में आया है कि सेलेब्रिटीज अपनी किताब बेचने के लिए सनसनीखेज दावे करते हैं, जो पाठकों को रोमांचित करते हैं। नीना ने किताब में एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) द्वारा उन्हें दिए गए शादी के प्रपोजल पर भी बात की है। तब उनके पेट में मसाबा थीं।

सतीश कौशिक ने अब इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हम दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है। वर्ष 1975 से हम एक-दूसरे को जानते हैं। मैंने उस समय उन्हें एक सच्चा दोस्त होने के नाते शादी का प्रस्ताव दिया था, जो एक दोस्त के रूप में प्यार से आया। मैं नहीं चाहता था कि वह अकेली महसूस करें।

मैंने हमेशा इस बात का पक्ष लिया है कि कैसे उस समय भी एक लड़की ने शादी किए बगैर एक बच्ची को जन्म देने का निर्णय लिया था। सच्चा दोस्त होने के कारण मैं नीना के साथ खड़ा हुआ और हिम्मत दी। मैंने उनसे कहा था कि मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है। तब नीना के आंसू आ गए थे। उसके बाद हमारी दोस्ती और सुदृढ़ हो गई।

मुझे खुशी है कि नीना बतौर एक्टर अच्छा कर रही हैं। साथ ही एक बेहद अच्छे इंसान के साथ शादी के बंधन में भी बंधी हुई हैं। मेरी पत्नी शशि भी नीना और मेरे बीच के इक्वेशन को अच्छी तरह समझती हैं। ज्ञातव्य है कि नीना ने किताब में कास्टिंग काउच और फिल्म इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स सहित कुछ और विवादास्पद मुद्दों का उल्लेख भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर