मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को 66 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।
सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीष कौशिक के बारे में लिखूंगा, मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति!'
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नह
Woke up to this horrible news, he was my biggest cheerleader, a very successful actor and director #SatishKaushik ji personally was also a very kind and genuine man, I loved directing him in Emergency. He will be missed, Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/vwCp2PA64u
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam)I am so shocked to hear the demise of actor-director Satish Kaushik ji, who was always vibrant, energetic and full of life, he will be missed immensely by the film fraternity & millions of admires, My deepest condolences to his family members. #OmShanti.🙏 @satishkaushik2
एक्टर मनोज जोशी ने ट्वीट किया- 'मेरे बेहद करीबी दोस्तों में शामिल सतीश कौशिक के निधन से मैं किस हद तक स्तब्ध और दुखी हूं, इसे शब्दों में नहीं बता पाऊंगा। वे अलग-अलग मीडियम पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए याद आएंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं। ऊँ शांति।'
![]()
अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं। आपकी जिंदादिल हंसी अब भी मेरे कानों में गूंज जाती है। आप दयालु और उदार को-एक्टर थे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ सिखाने वाले टीचर। इसके लिए आपका शुक्रिया। आपकी बहुत याद आएगी, आपकी लेगेसी हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।'
![]()
सतीश कौशिक एक्टर होने के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन भी थे। उनका जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1972 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक किया। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना अभिनय करियर शुरू किया था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से किया था। उन्होंने करीब 4 दशक लंबे अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया। साल 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्में डायरेक्ट की। एक बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक होने के साथ ही सतीश कौशिक स्क्रीनप्ले राइटर भी थे। उन्होंने हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, क्योंकि, ढोल और कागज जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया।
बतौर एक्टर उन्होंने मिस्टर इंडिया, मोहब्बत, जलवा, राम लखन, जमाई राजा, अंदाज, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी, साजन चले ससुराल, दिवाना मस्ताना, परदेसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगा, राजा जी, आ अब लौट चलें, हम आपके दिल में रहते हैं, चल मेरे भाई, हद कर दी आपने, दुल्हन हम ले जाएंगे, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और कागज समेत कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदायगी का लोहा मनवाया।
सतीश कौशिक का विवाह 1985 में शशि कौशिक से हुआ था। उनके बेटे शानू कौशिक की 1996 में मृत्यु हो गई जब वह सिर्फ 2 साल के थे। 2012 में सरोगेट मां के जरिए उनकी बेटी वंशिका का जन्म हुआ।














