न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सरजमीं’ के ट्रेलर में काजोल, इब्राहिम, पृथ्वीराज ने जीता दिल, इस दिन रिलीज होगा ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

काजोल, इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सरजमीं’ का ट्रेलर आज शुक्रवार (4 जुलाई) को रिलीज कर दिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 7:52:26

2 News : ‘सरजमीं’ के ट्रेलर में काजोल, इब्राहिम, पृथ्वीराज ने जीता दिल, इस दिन रिलीज होगा ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

काजोल, इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सरजमीं’ का ट्रेलर आज शुक्रवार (4 जुलाई) को रिलीज कर दिया गया। धर्मा प्रोडक्शंस और स्टार स्टूडियोज द्वारा समर्थित यह फिल्म देशभक्ति, पारिवारिक रिश्तों और भावनात्मक उलझनों से भरी हुई है। फिल्म का डायरेक्शन एक्टर बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है। फिल्म की कहानी जम्मू और कश्मीर की वादियों में बुनी गई है, जहां एक परिवार देश के प्रति अपने कर्तव्य और आपसी प्रेम के बीच फंसा हुआ दिखता है।

पृथ्वीराज एक सख्त और ईमानदार आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं, जबकि इब्राहिम उनके बेटे के रूप में नजर आएंगे जो परिस्थितियों के चलते उग्रवादियों से जुड़ जाता है। काजोल एक पत्नी और मां के रूप में भावनात्मक संघर्ष से गुजरती दिखेंगी। एक ओर उनका पति देश की रक्षा कर रहा है, तो दूसरी ओर बेटा विरोध की राह पर चल पड़ा है। ट्रेलर की शुरुआत इब्राहिम से होती है, जो सेना की वर्दी पहने और हाथ में रिवॉल्वर लिए बर्फ पर चल रहे हैं। अचानक वो थककर बैठ जाते हैं। इसके साथ ही एक वॉइस ओवर चल रहा है जिसमें कहा जाता है ‘तुम्हें पता है कुछ घाव ऐसे होते हैं, जो तब तक नहीं मिटते हैं, जब तक उनकी याद नहीं मिट जाती है।’

फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। यह इब्राहिम की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे इसी साल ‘नादानियां’ मूवी में खुशी कपूर के साथ नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। काजोल की बात करें तो उनकी हॉरर मूवी ‘मां’ हाल ही 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें भी काजोल ने एक मां की भूमिका निभाई है। फिल्म और काजोल की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। पृथ्वीराज पिछले साल अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में विलेन के रूप में दिखे थे।

sarzameen,sarzameen movie,kajol,ibrahim ali khan,prithviraj sukumaran,sarzameen trailer,dhadak 2,dhadak 2 trailer,siddhant chaturvedi,tripti dimri

‘धड़क 2’ में पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब सिद्धांत और तृप्ति पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। 'धड़क 2' के डायरेक्टर शाजिया इकबाल हैं, जबकि प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। अब इसके ट्रेलर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'धड़क 2' का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए निर्माता मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में तृप्ति, सिद्धांत, करण और शाजिया शामिल होंगे। बता दें कि अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर भी 11 जुलाई को ही मुंबई में एक कार्यक्रम में रिलीज किया जाएगा। 'धड़क 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त को दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'अंदाज' के सीक्वल 'अंदाज 2' से होगी। पहले यह फिल्म पिछले साल 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में इस साल होली तक के लिए टाल दिया गया। हालांकि फरवरी में खबर आई कि फिल्म को CBFC से कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

मई में CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट और कुछ जरूरी कट्स के साथ पास कर दिया। 'धड़क 2' साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' का सीक्वल है। यह जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की पहली फिल्म थी। इसका बजट 30 करोड़ रुपए था और इसने दुनियाभर में 113 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी