न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में विरोध और पाकिस्तान में 'सरदार जी 3' का जलवा, शोज हाउसफुल, दिलजीत दोसांझ बोले– अगर खिलाफ है...तो होने दो

पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर भारत में जहां विवाद और विरोध की लहर देखी जा रही है, वहीं पाकिस्तान में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 3:16:41

भारत में विरोध और पाकिस्तान में 'सरदार जी 3' का जलवा, शोज हाउसफुल, दिलजीत दोसांझ बोले– अगर खिलाफ है...तो होने दो

पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर भारत में जहां विवाद और विरोध की लहर देखी जा रही है, वहीं पाकिस्तान में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ काम करने के चलते दिलजीत को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी, यहां तक कि भारत में फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। लेकिन पाकिस्तान और अन्य देशों में सरदार जी 3 रिलीज हो चुकी है और खास बात यह है कि वहां के थिएटर्स में इसके शोज हाउसफुल चल रहे हैं।

फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दो दिन में करोड़ों की कमाई

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय बॉक्स ऑफिस अपडेट्स के अनुसार, फिल्म ने पाकिस्तान में दो दिन में ही ज़बरदस्त कमाई कर ली है। शुक्रवार को फिल्म ने करीब 3.15 करोड़ की कमाई की, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 4 करोड़ के पार चला गया। दो दिनों में फिल्म ने कुल 7.15 करोड़ की कमाई कर ली है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि रविवार को यह आंकड़ा 4 से 4.5 करोड़ को भी पार कर सकता है। इस तरह फिल्म ने डबल डिजिट क्लब में एंट्री कर ली है और पाकिस्तान में बड़ी सफलता हासिल की है।

पाकिस्तान में हाउसफुल शोज, वायरल हुए वीडियो

फिल्म के रिलीज के बाद पाकिस्तान के सिनेमाघरों से कई वीडियोज सामने आए हैं जिनमें सरदार जी 3 के लिए भारी भीड़ और हाउसफुल शोज देखे जा सकते हैं। ये दृश्य दर्शाते हैं कि दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान में भी जबरदस्त है। उनकी पॉपुलैरिटी सीमाओं से परे जाकर फैली हुई है और इसी का नतीजा है कि फिल्म को आलोचना के बावजूद वहां से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

दिलजीत दोसांझ ने शेयर की खुशी और दिया करारा जवाब

इस सफलता के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में दर्शकों की प्रतिक्रियाएं साझा कीं। उन्होंने यूनिवर्सल सिनेमा के एक पोस्ट को री-शेयर किया जिसमें लोग थिएटर में फिल्म का आनंद लेते नजर आए। दिलजीत ने अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा –

“अगर खिलाफ है... तो होने दो, जान थोड़ी है।

ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है।

सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में,

किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”

विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जीत

जहां एक ओर भारत में सरदार जी 3 को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, वहीं पाकिस्तान में फिल्म की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कला की कोई सीमा नहीं होती। हालांकि भारतीय सिनेमाघरों में इसे लेकर कोई रिलीज अपडेट नहीं है, लेकिन सीमापार यह फिल्म न केवल चर्चा में है, बल्कि कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना रही है।

सरदार जी 3 एक बार फिर यह साबित कर गई है कि विवाद चाहे जितने हों, अगर कंटेंट दमदार हो और कलाकार की लोकप्रियता व्यापक हो, तो दर्शकों का प्यार मिलना तय है। दिलजीत दोसांझ ने न केवल एक सफल फिल्म दी है, बल्कि अपने अंदाज़ में विरोध का भी जवाब दिया है। अब देखना होगा कि क्या यह फिल्म भविष्य में भारत में भी रिलीज हो पाती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत