न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘लक्ष्मण’ के बेटे से हुई सारा खान की शादी, शेयर की तस्वीरें, संजय लीला भंसाली पर भड़के इस्माइल दरबार

टीवी शो ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सारा खान (36) के फैंस के लिए खुशखबरी है। सारा ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 2:52:57

2 News : ‘लक्ष्मण’ के बेटे से हुई सारा खान की शादी, शेयर की तस्वीरें, संजय लीला भंसाली पर भड़के इस्माइल दरबार

टीवी शो ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सारा खान (36) के फैंस के लिए खुशखबरी है। सारा ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने प्रोड्यूसर और एक्टर कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की है। इसकी तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। सारा ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वह दिसंबर में धूमधाम से शादी करेंगी। सारा और उनके पति कृष ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “सील्ड टुगेदर। दो विश्वास, एक स्क्रिप्ट और अनंत प्यार। सिग्नेचर सील कर दिए हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे तक', ‘ये कसमें वादें’ दिसंबर तक का इंतजार कर रही हैं। दो दिल, दो कल्चर और हमेशा एक साथ।

हमारी प्रेम कहानी वो यूनियन लिख रही है जहां दो विश्वास एक साथ आते हैं, बंटते नहीं हैं क्योंकि प्यार इस चीज की हेडलाइन है। बाकी सब चीज एक खूबसूरत सबप्लॉट बन जाती है। तो हमें हमारे इस साथ के लिए आशीर्वाद दें।” बता दें सारा के दूल्हे कृष कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। साथ ही उनके पिता फेमस एक्टर रहे सुनील लहरी हैं। सुनील ने रामानंद सागर के दूरदर्शन पर धूम मचाने वाले धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाई थी। लोग आज तक सुनील को इसी रूप में देख प्यार लुटाते हैं। सुनील ने दो शादी की है और कृष उनकी दूसरी पत्नी भारती पाठक के बेटे हैं।

कृष की बात करें तो वे सारा से 4 साल छोटे हैं। वहीं, सारा की ये दूसरी शादी है। सारा ने इससे पहले साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ के घर में अली मर्चेंट से प्यार होने के बाद वहीं शादी की थी। घर से बाहर आने के बाद उनका रिश्ता सिर्फ 2 महीने चला और वे अलग हो गए। सारा ने कृष के साथ शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा कि हमारी कोर्ट मैरिज निजी है, लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर में हम अपनी शादी को नाच-गाने और जश्न के साथ धमाकेदार बनाएंगे। सारा और कृष की प्रेम कहानी डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मैंने कृष की तस्वीर देखी तो मुझे अपनेपन का एहसास हुआ। हमने बातचीत शुरू की और अगले दिन मिले। मैंने पहले ही उसे बता दिया था कि मैं घर बसाने के लिए तैयार हूं।

भंसाली और इस्माइल की जोड़ी ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ में किया था कमाल

संगीतकार इस्माइल दरबार ने कई सुपरहिट फिल्मों को अपने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। उनकी तैयार की हुई धुनें लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं। फिलहाल इस्माइल इसलिए चर्चाओं में हैं क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली पर खुन्नस निकाली है जिनके साथ वे काम भी कर चुके हैं। इस जोड़ी ने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना जादू चलाया है लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मतभेद गहराते गए, जो अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

इस्माइल ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि भंसाली अहंकारी हो गए हैं और उन्हें अपनी टीम के लोगों को श्रेय देना पसंद नहीं। एक मीडिया रिपोर्ट में 'हीरामंडी' के संगीत को शो की ‘रीढ़’ बताया गया था, जिसके बाद भंसाली को यह लगा कि यह खबर मैंने फैलवाई है। तब भंसाली ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और पूछा, ‘इस्माइल, तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?’ मैंने कहा, ‘अगर मैंने कहा होता, तो छिपाता नहीं।’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘जाने दो।’ और फिर मैंने समझ लिया कि वो मुझे ऐसी स्थिति में डालेंगे जहां मैं खुद प्रोजेक्ट छोड़ दूं, इसलिए मैं पहले ही चला गया।

अगर आज भंसाली कहें कि मेरी फिल्म का संगीत बना दो, मैं 100 करोड़ दूंगा तो मैं कहूंगा कि पहली फुर्सत में चले जाओ यहां से! 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' दोनों ही फिल्मों की सफलता में संगीत ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन भंसाली को हमेशा श्रेय पाने की जल्दी रहती थी। वो डरते थे कि अगर मेरी तारीफ ज्यादा होगी तो उनकी चमक फीकी पड़ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह