न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृष के साथ शादी करने पर ट्रॉल हुईं सारा ने दिया करारा जवाब, सैफ ने अमृता को लेकर कही ये बातें

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा ने हाल ही रामानंद सागर की रामायण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 12:47:36

2 News : कृष के साथ शादी करने पर ट्रॉल हुईं सारा ने दिया करारा जवाब, सैफ ने अमृता को लेकर कही ये बातें

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा ने हाल ही रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में घर बसाने वाले एक्टर सुनील लहरी के बेटे एक्टर कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की है। सारा और कृष ने 6 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की और फोटो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। कृष संग शादी करके सारा बेहद खुश हैं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इंटरफेथ (अंतरधार्मिक) शादी के लिए उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया है। अब सारा ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बधाई देने वाले और प्यार बरसाने वालों का आभार जताने के साथ ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया है। सारा ने कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद सभी को, और प्यार, प्यार और केवल प्यार आप सभी को।” कृष ने इस पोस्ट पर सारा पर प्यार बरसाते हुए लिखा, “तुझ में रब दिखता है..यारा मैं क्या करूं।” वीडियो में सारा बोलती हैं कि हमारी फैमिली ने हमें सभी का सम्मान करना सिखाया है। कृष और मैं अलग-अलग संस्कृतियों से हैं लेकिन हम दोनों मानते हैं कि हमारे धर्मों ने हमे प्यार सिखाया है। हमारे परिवरों ने हमें किसी को चोट ना पहुंचाना सिखाया है और दूसरों का सम्मान करना सिखाया है।

कोई भी धर्म आपको किसी अन्य धर्म या किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं सिखाता है। आपके साथ अपनी शादी की न्यूज शेयर कर खुशियां बांट रहे थे। किसी की पर्मिशन नहीं मांग रहे हैं क्योंकि हमें पहले ही अपने परिवार और कानून की मंजूरी मिल चुकी है। मेरे गॉड के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ मेरा है। मेरे गॉड ने मुझे सिर्फ प्यार करना सिखाया है और मैं बस वही करूंगी।

कोई धर्म आपको बुरे शब्द बोलना या दूसरों की जिंदगी में दखल देना नहीं सिखाता। मैं और कृष मिलकर पहाड़ी शादी में प्रॉपर फेरे लेकर और निकाह करके दोनों धर्मों का सम्मान करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोर्ट मैरिज के बाद सारा और कृष दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। सारा ‘बिग बॉस 4’ में अली मर्चेंट से शादी कर चुकी हैं। उनकी शादी ज्यादा नहीं चली थी।

13 साल ही चली थी सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी

एक्टर सैफ अली खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वे पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्हें अपनी एक्स वाइफ एक्ट्रेस अमृता सिंह के बारे में कभी कुछ कहते नहीं देखा गया, लेकिन हाल ही में उन्होंने उनके बारे में बात की। साथ ही ये भी बताया कि वो दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और बात करते हैं। दरअसल सैफ एक्टर अक्षय कुमार के साथ 'टू मच विद काजोल-ट्विंकल' शो में पहुंचे थे। इस दौरान सैफ ने अमृता का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने उनकी लाइफ में बहुत कुछ बदला है।

सैफ ने कहा कि हम जानते हैं कि चीजे नहीं चलीं, लेकिन 2 प्यारे-प्यारे बच्चे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी कहा हो कि अमृता मेरे जीवन में कितनी अहम थीं, जिन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद की और साथ ही कई चीजें समझने में भी। उस समय उनका योगदान और मदद बहुत ही अनमोल थी। यह अफसोस की बात है कि चीजें नहीं चलीं। शादी के समय मैं महज 21 साल का था तो मुझे समझ कम थी। चीजें ना चलने का मुझे अफसोस भी है। जब काजोल ने मजाक करते हुए सैफ से कहा कि अमृता ने तुम्हें अच्छे से पाला पोसा।

इसके जवाब में सैफ ने कहा कि बिल्कुल सही, मैं पहले भी कह चुका हूं कि वह एक अच्छी मां हैं, मैं बहुत लकी हूं, मैं और अमृता आज भी अच्छे दोस्त हैं। जरूरी काम के चलते हम बात भी करते हैं। बता दें कि सैफ-अमृता की शादी 1991 में हुई थी और 2004 में उनका तलाक हो गया। उनके बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं। सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी की और उनके दो बेटे तैमूर व जेह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह