न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अतरंगी रे’ के ‘चका चक’ गाने पर सारा-अनन्या ने लगाए ठुमके, 2-2 शादियों को लेकर उत्साहित हैं सायंतनी घोष!

एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों इसके ट्रेलर को रिलीज किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 6:33:18

‘अतरंगी रे’ के ‘चका चक’ गाने पर सारा-अनन्या ने लगाए ठुमके, 2-2 शादियों को लेकर उत्साहित हैं सायंतनी घोष!

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म ‘अतरंगी रे’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों इसके ट्रेलर को रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में इसका मस्तीभरा गाना ‘चका चक’ रिलीज हुआ है। गाना सामने आने के साथ ही यह लोगों की जुबां पर चढ़ गया और इसके डांस स्टेप्स फॉलो किए जा रहे हैं। अब सारा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ ‘चका चक’ गाने पर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो के आखिर में अनन्या, सारा के अंदाज में उनसे नमस्ते कर रही हैं।

वीडियो मुंबई में हुए एक अवार्ड फंक्शन का है जहां सारा और अनन्या पहुंची थीं। दोनों स्टेज पर हैं। सारा ने व्हाइट लहंगा पहना था जिस पर मल्टीकलर वर्क है। अनन्या ब्लैक लहंगे में दिखीं। सारा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘चकाचक गर्ल्स, ठुमका और घूमना... डियरेस्ट अनन्या पांडे ने जल्दी सीख लिया... और रिंकू का प्यार और आभार उसने तुरंत ले लिया।’ ‘अतरंगी रे’ में सारा के किरदार का नाम रिंकू है। फिल्म 24 दिसंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

तेरा यार हूं मैं सीरियल के साथ असल में भी जल्द शादी करने वाली हैं सायंतनी

इन दिनों मनोरंजन जगत में शादियों की बहार आई हुई है। एक के बाद एक कलाकार शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सायंतनी घोष उर्फ दलजीत की जिंदगी में भी एक बेहद खास समय आ गया है, क्योंकि वे एक नहीं बल्कि 2-2 शादियों की तैयारी कर रही हैं। एक ओर जहां दर्शक सोनी सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ में दलजीत और राजीव की शादी देखेंगे, वहीं दूसरी ओर सायंतनी असल जिंदगी में भी बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ जल्दी ही सात फेरे लेंगी। सायंतनी ने कहा कि शादी हर लड़की का सपना होता है और मेरे लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि मैं अपनी शादी के साथ साल की समाप्ति कर रही हूं।

इतना ही नहीं मुझे 2-2 शादियां करने का मौका मिल रहा है, एक परदे पर और दूसरा असल जिंदगी में। यह वाकई बेहद खुशी का समय है। मैंने हमेशा कहा है कि दलजीत और मैं दोनों ही एक हैं, लेकिन अब हमारी जिंदगी भी समानांतर चल रही है। मुझे ऐसा लगा कि मेरी रील और रियल लाइफ में कुछ तो संयोग जरूर है। मैं वाकई में ब्रह्मांड के संकेतों में विश्वास रखती हूं और परिस्थितियों के कारण मैं इस बात को और भी ज्यादा मानने लगी हूं। मैंने एक सादगी भरी और साधारण तरीके से शादी करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो