न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर से शिव मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, शेयर की Photos, इस लीग के सह-मालिक बने अभिषेक बच्चन

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सारा अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। सारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 1:05:25

2 News : फिर से शिव मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, शेयर की Photos, इस लीग के सह-मालिक बने अभिषेक बच्चन

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सारा अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। सारा भगवान भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करने की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सारा नए साल के पहले सोमवार (6 जनवरी) को शिवजी के दर पहुंचीं और मत्था टेका। सारा की ये फोटो वायरल हो रही हैं। सारा ने श्रीसैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सारा कई फोटो शेयर कीं।

इन तस्वीरों में सारा पूरी तरह से भगवान की भक्ति में लीन दिखीं और चेहरे पर मुस्कान लिए पोज देती नजर आईं। सारा के लुक पर नजर डालें तो उन्होंने सफेद रंग का चिकनकारी काम का सूट पहना था। सिर पर दुपट्टा डाले और माथे पर चंदन लगाए सारा का चेहरा चमक रहा था। सारा कभी भगवान के सामने सिर झुकाती दिखीं तो कभी हाथ जोड़कर उनकी पूजा-अर्चना करती नजर आईं। बता दें सारा इससे पहले केदारनाथ, उज्जैन के महाकाल और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन कर चुकी हैं।

इसके अलावा सारा ने अमरनाथ गुफा के दर्शन के भी वीडियो शेयर किए थे। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'मर्डर मुबारक' थी, जो पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ करिश्मा कपूर और विजय वर्मा भी थे। सिनेमाघर में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म साल 2023 में आई 'जरा हटके जरा बचके' थी, जिसमें विक्की कौशल उनके हीरो थे। अब सारा 24 जनवरी को रिलीज हो रही 'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार व वीर पहाड़िया के साथ दिखेंगी।

अभिषेक बच्चन ने ETPL में किया निवेश, 15 जुलाई से होगी शुरू

एक्टर अभिषेक बच्चन ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में निवेश किया है। वे इस लीग के सह-मालिक बन गए हैं। यह लीग तीन देश आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की पार्टनरशिप में होगी। इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अप्रूव किया है। इसमें दुनियाभर के टॉप खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। यह लीग 15 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगी। इसके मैच डबलिन और रॉटर्डम में होंगे।

अभिषेक ने ETPL से जुड़ने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, यह दुनियाभर के देशों को साथ लाने का एक मंच है। ETPL ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो क्रिकेट की बढ़ती मांग को बढ़िया तरीके से प्रदर्शित करेगा। 2028 ओलिंपिक गेम्स में इसके शामिल होने से इस खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी। मैं आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के क्रिकेट बोर्डों के बीच इस तरह के पहले सहयोग को लेकर बहुत उत्साहित और उनका शुक्रगुजार हूं।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक इस लीग से पहले भी कई स्पोर्ट्स लीग में पैसा निवेश कर चुके हैं। वे भारत में खेली जाने वाली प्रो कबड्डी लीग (PKL) में जयपुर पिंक पैंथर्स के ऑनर हैं। टीम 2 बार खिताब जीत चुकी है। फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग (ISL) में चेन्नइयन एफसी टीम में भी अभिषेक की हिस्सेदारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ