एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का आज गुरुवार यानी 12 अगस्त को जन्मदिन है। वे 26 साल की हो गई हैं। सारा को सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार विश कर रहे हैं। सारा ने बुधवार रात भाई इब्राहिम अली खान और कुछ दोस्तों के साथ बर्थडे सेलेब्रेट किया। जेहान हांडा और अहिल्या मेहता ने सोशल मीडिया पर बर्थडे की इंसाइड झलक शेयर की है। वीडियो में पार्टी की डेकोरेशन दिख रही है, जिसकी थीम पिंक कलर थी। सारा के नाम के इनीशियल्स SAK भी अरेंज किए गए।
खुद सारा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने 26 सालों का सफर दिखाती नजर आ रही हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने सारा के साथ फोटो शेयर करते हुए विश किया। फोटो में दोनों मुस्कुराती हुई कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो सारा। ये साल आपके लिए बेहतरीन यादें, क्रिएटिव सफर, बढ़िया खाना, शानदार एब्स और बहुत-बहुत खुशी, कामयाबी और प्यार लेकर आए।














