न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा ने अब दरगाह में मांगी मन्नत, टैंट में की बच्चों के साथ मस्ती, शेयर किए वीडियो और फोटो

सारा अली खान को घूमने का काफी शौक है। वे फुर्सत मिलते ही किसी न किसी जगह की यात्रा पर निकल पड़ती हैं। सारा प्राकृतिक नजारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jul 2023 12:24:47

सारा ने अब दरगाह में मांगी मन्नत, टैंट में की बच्चों के साथ मस्ती, शेयर किए वीडियो और फोटो

सारा अली खान (Sara Ali Khan) को घूमने का काफी शौक है। वे फुर्सत मिलते ही किसी न किसी जगह की यात्रा पर निकल पड़ती हैं। सारा प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने के साथ धार्मिक जगहों पर भी जाती रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने अपनी कश्मीर यात्रा की कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें सारा दरगाह में इबादत करने के अलावा टैंट में बच्चों के साथ मस्ती भी करती दिख रही हैं।

पहली फोटो में सारा पीर की मजार के सामने खड़ी हैं और दोनों हाथों को फैलाकर दुआ मांग रही हैं। उन्होंने सिर को पल्लू से ढक रखा है। दूसरी फोटो में सारा टैंट में बच्चों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। सारा सफेद बकरे के साथ भी नजर आ रही हैं। यहां सारा ने स्वेटशर्ट और डेनिम पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद कूल लग रही हैं। तीसरी फोटो में सारा पहाड़ों की वादियों में खड़े होकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में सारा कैजुअल लुक में हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सारा ने चश्मा लगा रखा है। चौथी फोटो में सारा सिंपल लुक में अंधेरे में नदी के पास बैठकर चाय पी रही हैं।

sara ali khan,kashmir visit,actress sara ali khan,amarnath yatra,sara dargah,sara photo,sara video

सारा ने बताया कहां मिलती है शांति

इसी तरह शेयर किए गए एक वीडियो में सारा छोटी सी झोपड़ी में बच्चों के साथ बहुत ही कूल अंदाज में बैठी दिख रही हैं। दूसरे वीडियो में सारा पूल के अंदर एक छोटे बच्चे के साथ अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर कर सारा ने लिखा – प्रश्न : हमें शांति कहां और कैसे मिल सकती है? उत्तर : हर जगह। बस भीतर देखो। हाल ही में सारा ने अपनी अमरनाथ यात्रा की एक झलक शेयर की थी।

वीडियो के साथ उनकी पहली फिल्म केदारनाथ का गाना नमो नमो भी था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''जय बाबा बर्फानी।'' सारा को पिछले दिनों विक्की कौशल के साथ जरा हटके जरा बचके मूवी में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में अनुराग बसु की मेट्रो इन डिनो शामिल है। इसमें आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश