एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान ने काफी कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। सारा सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़े रहने की पूरी कोशिश करती हैं। सारा अक्सर चाहने वालों के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब सारा ने फैंस को उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता बताया है। सारा ने आठ तस्वीरें और दो वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- सारा के दिल तक पहुंचने का रास्ता। मेरे फेवरेट पार्ट का अंदाजा लगाएं, या तो सुबह उगते सूरज से या फिर चाय बनाने की कला से।














