न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चका चक’ गाने पर रणवीर और सलमान के साथ झूमीं सारा! जाह्नवी, मां…के साथ दिल्ली में की खूब मस्ती

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 2:31:22

‘चका चक’ गाने पर रणवीर और सलमान के साथ झूमीं सारा! जाह्नवी, मां…के साथ दिल्ली में की खूब मस्ती

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस सारा लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। सारा फिल्म के गाने 'चका चक' पर अभी तक कई सितारों के साथ डांस कर चुकी हैं और अब उन्होंने रणवीर सिंह के साथ इस गाने पर डांस किया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस डांस वीडियो को शेयर किया है। इसमें सारा ग्रीनरी वाली एक लोकेशन पर रणवीर के साथ थिरकती दिख रही हैं। दोनों के डांस मूव्स कमाल के हैं। वीडियो में एक ट्विस्ट तब आता है जब रणवीर बीच में नागिन डांस वाला स्टेप कर देते हैं।

सारा ने इससे पहले अनन्या पांडे और माधुरी दीक्षित के साथ भी इस गाने पर डांस किया था। सारा और रणवीर सिम्बा फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। रणवीर की फिल्म '83' भी 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच सारा बिग बॉस 15 के सेट पर भी 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। उन्होंने यहां शो के होस्ट सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। कलर्स ने शो का प्रोमो वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सारा और सलमान नॉक नॉक गेम खेल रहे हैं और साथ ही 'चका चक' सॉन्ग पर डांस भी कर रहे हैं।


अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए सारा ने की दिल्ली की सैर

सारा 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह और दोस्त व एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी हैं। साथ ही सारा के अन्य दोस्त और टीम मेंबर भी उनके साथ बढ़िया समय बिता रहे हैं। सारा शनिवार को मां के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा गई थीं। इसके बाद उन्होंने इंडिया गेट पर कुल्फी का मजा लिया। इस दौरान सारा के साथ जाह्नवी भी थीं। सारा ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जाह्नवी को चिढ़ाते हुए कुल्फी खा रही हैं।

इसके बाद सारा ने पंडारा रोड में अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टीम और दोस्तों के साथ ली फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरी चका चक फैमिली क्योंकि खाना ही बेस्ट सेलिब्रेशन होता है। सारा ने दोस्त तान्या के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी भी की। इसके बाद उन्होंने मैंगो फ्लेवर वाली आइसक्रीम का मजा लिया। शाम को सारा डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ आज तक एजेंडा 2021 में पहुंचीं। सारा अंत में करण जौहर के साथ गेसिंग गेम खेलती दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका