न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान ने खरीदा नया ऑफिस स्पेस, ये है कीमत, फैंस ने बधाई देने के साथ कसे तंज

एक्ट्रेस सारा अली खान ने कुछ ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास स्थान बना लिया है। उनकी एक्टिंग जितनी अच्छी है उतनी ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jul 2023 10:27:51

सारा अली खान ने खरीदा नया ऑफिस स्पेस, ये है कीमत, फैंस ने बधाई देने के साथ कसे तंज

एक्ट्रेस सारा अली खान ने कुछ ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास स्थान बना लिया है। उनकी एक्टिंग जितनी अच्छी है उतनी ही वे अपने व्यवहार के कारण भी फैंस के दिलों में बस गई हैं। सारा कई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर की पहली पसंद हैं। सारा की शक्ल सूरत काफी हद तक उनकी मां अमृता सिंह जैसी है। अमृता ने सनी देओल के अपोजिट सुपरहिट मूवी बेताब के साथ अपना करिअर शुरू किया था। बहरहाल हम यहां बात कर रहे हैं सारा की।

सारा ने हाल ही में मुंबई में लोटस डेवलपर्स ग्रुप के लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। निर्माता आनंद पंडित लोटस ग्रुप के मालिक हैं। रियल एस्टेट वेबसाइट 99acres के मुताबिक लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट की कीमत 1.01 करोड़ रुपए से लेकर 1.46 करोड़ के बीच हो सकती है। इसमें रजिस्ट्री चार्ज शामिल नहीं है। यह बिल्डिंग फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन (निर्माणाधीन) है। कहा जा रहा है कि बिल्डिंग दिसंबर 2025 तक लोगों को हैंडओवर कर दी जाएगी।

फैंस में सारा को लेकर जबरदस्त क्रेज है और जब उन्हें एक्ट्रेस के इस कदम का पता चला तो वे सोशल मीडिया पर कमेंट करने के लिए उमड़ पड़े। आईए देखते हैं यूजर्स ने क्या-क्या लिखा :- "बढ़ती रहो सारा।", "तुम्हें और अधिक सफलता मिले सारा।", “बहुत बधाई हो आपको सारा! आप इसी तरह खूब तरक्की करती रहें।” हालांकि कुछ यूजर्स ने सारा पर तंज भी कसा। एक यूजर ने लिखा कि इंटरनेशनल रोमिंग पैक का रिचार्ज रोककर बचाए पैसों से आप इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीद सकती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा - स्ट्रीट शॉपिंग कर आपने इतने पैसे बचा लिए कि यहां अपार्टमेंट लेकर इनवेस्ट किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों सारा को मुंबई के बांद्रा में स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। सारा आम लोगों की तरह बाजार से सामान खरीद रही थीं।

sara ali khan,actress sara ali khan,sara ali khan office,sara ali khan amarnath,zara hatke zara bachke

जरा हटके जरा बचके फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहीं सारा

भगवान शिव की भक्त सारा ने हाल ही में अमरनाथ का दौरा किया और पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सारा ने इंस्टाग्राम पर यात्रा का वीडियो भी शेयर किया। सारा फिलहाल विक्की कौशल के साथ आई मूवी जरा हटके जरा बचके की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच इसकी सराहना की गई। अब सारा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गई हैं। सारा अनुराग बसु की मेट्रो...इन डिनो नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वे होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश