न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा की इनके साथ डेटिंग की अफवाहें, फोटो वायरल, वरुण ने दिवाली पर फैंस को दिया यह खास तोहफा

सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ मंदिर पहुंचीं। सारा ने वहां से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Oct 2024 2:26:01

2 News : सारा की इनके साथ डेटिंग की अफवाहें, फोटो वायरल, वरुण ने दिवाली पर फैंस को दिया यह खास तोहफा

सारा अली खान हाल ही में केदारनाथ मंदिर पहुंचीं। सारा ने वहां से अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया। हालांकि नेटिजन्स का ध्यान इस ट्रिप पर सारा के साथ मौजूद उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा पर जा रहा है। दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट रेडिट पर है, जिसमें सारा व अर्जुन केदारनाथ में मौजूद भीमशीला के दर्शन करते दिख रहे हैं। अभी तक सारा और अर्जुन ने यह फोटो अपने अकाउंट से शेयर नहीं की है।

फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों साथ में हैं तो इसका मतलब है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें अर्जुन सीनियर पोलिटिशियन फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। फतेह पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। अर्जुन अर्जुन एक सुपरमॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने देश के कुछ सबसे बड़े फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। वे ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की 'बैंड ऑफ महाराजा' में भी थे। उन्होंने 2013 की फिल्म ‘स्लिंग’ के लिए प्रभु देवा की भी मदद की।

अर्जुन को पर्वतारोहण का शौक है। अर्जुन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के भी अच्छे दोस्त हैं और दोनों को अक्सर साथ पार्टी करते देखा जाता है। सारा का नाम इससे पहले वीर पहाड़िया और कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ चुका है। सारा व कार्तिक को फिल्म लव आज कल 2 में साथ काम करने का मौका मिला था। तब दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

हालांकि बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं, लेकिन इस साल कुछेक मौकों पर जब वे साथ दिखे तो लगा कि उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ रही हैं। सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी इस साल बड़े पर्दे पर कोई फिल्म नहीं आई। उनकी दो फिल्में ऐ वतन मेरे वतन और मर्डर मुबाकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी। पिछले साल सारा ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म में विक्की कौशल के साथ दिखी थीं।

वरुण धवन ने ‘बेबी जॉन’ का नया मोशन पोस्टर किया जारी, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

अभिनेता वरुण धवन ने आज गुरुवार (31 अक्टूबर) को दिवाली के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें वरुण खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में ‘बेबी जॉन’ का गाना बज रहा है, जो सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। वरुण ने इसके कैप्शन में लिखा, “क्या आप तैयार हैं बेबी...भूलिएगा नहीं एक्सक्लूजिव बेबी जॉन का टेस्टर कट-सिर्फ 1 नवंबर को थिएटर में।”

बता दें कि ‘बेबी जॉन’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कलीज द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियो, सिने1 स्टूडियो और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस के तहत एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, शीबा चड्ढा और सान्या मल्होत्रा भी खास भूमिकाओं में हैं। वरुण जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। यह 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री