न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जानें-सारा किस बात के लिए कभी नहीं मांगेंगी माफी, जावेद ने बताया सलीम से जोड़ी टूटने का कारण

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सारा हर धर्म का दिल से सम्मान करती हैं। वह अक्सर विभिन्न धर्मों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 6:31:43

2 News : जानें-सारा किस बात के लिए कभी नहीं मांगेंगी माफी, जावेद ने बताया सलीम से जोड़ी टूटने का कारण

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सारा हर धर्म का दिल से सम्मान करती हैं। वह अक्सर विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों पर जाती रहती हैं। सारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से इनकी झलक दिखाती हैं। सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम और मां एक्ट्रेस अमृता सिंह हिंदू हैं। सरनेम में अली खान लगाने और मंदिरों में जाने पर कई बार इंटरनेट यूजर्स सारा को ट्रोल कर चुके हैं।

अब सारा ने एक इंटरव्यू में सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। सारा ने Galatta India के साथ बातचीत में कहा कि मैं एक धर्मनिरपेक्ष, संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य परिवार में जन्मी हूं। मुझे कभी अन्याय के बारे में बेबाक बोलने की जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि मैं बेवजह बोलने में यकीन नहीं करती हूं लेकिन गलत के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत मुझमें है। इसलिए अगर वो चीज मेरे साथ ही नहीं बल्कि मेरे आस-पास मौजूद लोगों के साथ भी होगी, तो मैं स्टैंड लूंगी।

मुझे फर्क पड़ता है अगर लोगों को मेरा काम पंसद नहीं आता लेकिन पर्सनल चीजें मेरी हैं उन पर मेरा हक है। मेरी धार्मिक मान्यताएं, मेरी फूड चॉइस, कैसे में एयरपोर्ट पर जाऊंगी, ये सब मेरे फैसले हैं। इसके लिए मैं कभी भी माफी नहीं मांगूंगी। सारा का वर्कफ्रंट देखें तो हाल ही उनकी फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ रिलीज हुई थी। जल्द ही वह ‘ऐ वतन मेरे वतन’ फिल्म में नजर आएंगी। खास बात ये है कि दोनों फिल्मों का सिनेमाघरों के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर मजा उठाया जा सकेगा।

sara ali khan,actress sara ali khan,sara trollers,sara religion,saif ali khan,Amrita Singh,javed akhtar,salim khan,salim javed

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में लिखीं

मशहूर लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन', 'हाथी मेरे साथी' और 'यादों की बारात' जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं। करीब 12 साल तक साथ काम करने के बाद साल 1982 में सलीम-जावेद की जोड़ी अलग हो गई। अब अख्तर ने मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर क्यों दोनों के रास्ते अलग हो गए।

अख्तर ने कहा कि लेखन साझेदारी को बनाए रखना अक्सर मुश्किल होता है क्योंकि यह एक मजबूत मानसिक तालमेल पर निर्भर करता है, जैसा कि मेरे और सलीम खान के बीच एक समय था। लेखन में साझेदारी एक गेंद का खेल है। आपके पास कोई तराजू या तौलने की मशीन नहीं है, जिस पर आप एक सीन रख सकें और उसका वजन तय कर सकें, यह केवल महसूस करने की बात है।

किसी सीन को लेने और उसे पारस्परिक रूप से विकसित करने और इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कि यह अंतिम चीज है और यह अच्छा है, आपके पास जबरदस्त मानसिक तालमेल होना चाहिए। जब हम सफल हो गए तो स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे से दूर हो गए और हमारे जीवन में और ज्यादा लोग आने लगे। हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ, यहां तक कि क्रेडिट या पैसे को लेकर भी कोई झगड़ा नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार