Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा राजस्थान में बॉयफ्रेंड संग ले रहीं वेकेशन का मजा! करीना-दिलजीत सहित इन्होंने जीते OTT अवार्ड

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। कुछ समय पहले से सारा को लेकर अफवाहें उड़ रही है कि वह कांग्रेस नेता और मॉडल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 2:29:14

2 News : सारा राजस्थान में बॉयफ्रेंड संग ले रहीं वेकेशन का मजा! करीना-दिलजीत सहित इन्होंने जीते OTT अवार्ड

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। कुछ समय पहले से सारा को लेकर अफवाहें उड़ रही है कि वह कांग्रेस नेता और मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। अब उन्हें वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा जा रहा है। दोनों ने ही होटल से अपनी फोटो शेयर की हैं जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते पर मुहर लगने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल यह जोड़ी इन दिनों राजस्थान में छुट्टियों का मजा उठा रही है।

दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ क्लिप्स शेयर की हैं। एक तरफ जहां सारा राजस्थानी वाइब एन्जॉय करती नजर आ रही हैं तो वहीं अर्जुन ने होटल के जिम में एक्सरसाइज करते हुए झलक दिखाई है। हालांकि दोनों एकसाथ नहीं दिख रहे। सारा ने सनसेट एंजॉय करते हुए फोटो शेयर की। इसी के साथ वह होटल के स्टाफ के साथ भी पोज देती दिखीं। वह डेजर्ट सफारी का आनंद भी ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सारा व अर्जुन की सेम लोकेशन ने लोगों को लिंकअप को लेकर हिंट दिया है।

कुछ समय पहले सारा को केदारनाथ धाम में देखा गया था। वहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो वहां के लोगों के साथ मस्ती करती दिखी थीं। कई तस्वीरों में उन्हें महादेव की आस्था में लीन भी देखा गया था। उसी समय अर्जुन ने भी केदारनाथ से कई फोटो शेयर की थीं। दोनों की फोटो में सेम बैकग्राउंड था। तब से ही माना जा रहा है कि वे चोरी-छिपे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सारा के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'स्काई फोर्स' मूवी को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें सारा एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले दोनों ‘अतरंगी रे’ में दिखे थे। सारा इस साल दो फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आई थीं। ये दोनों फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
sara ali khan,actress sara ali khan,arjun bajwa,leader arjun bajwa,sara arjun,sara arjun rajasthan,sara arjun date,ott awards list 2024,Kareena Kapoor Khan,diljit dosanjh,amar singh chamkeela,heeramandi ओटीटी अवार्ड में दिखा ‘हीरामंडी’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ का जलवा

मुंबई में रविवार (1 दिसंबर) की रात फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 के 5वें एडिशन का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में मनोरंजन जगत के तमाम दिग्गज सितारे नजर आए। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यहां हम आपको हर कैटेगरी के विजेता का नाम बताने जा रहे हैं, तो देखिए पूरी लिस्ट :-

फिल्म कैटेगिरी

बेस्ट फिल्म वेब ओरिजिनल : अमर सिंह चमकीला
बेस्ट डायरेक्टर वेब ओरिजिनल : इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल (मेल) : दिलजीत दोसांझ (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल (फीमेल) : करीना कपूर खान (जाने जान)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल (मेल) : जयदीप अहलावत (महाराज)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल (फीमेल) : वामिका गब्बी (खुफिया)
बेस्ट डायलॉग वेब ओरिजनल : इम्तियाज अली और साजिद अली (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी वेब ओरिजनल : इम्तियाज अली और साजिद अली (अमर सिंहचमकीला)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर वेब ओरिजिनल : सिल्वेस्टर फोंसेका (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन वेब ओरिजिनल : सुजैन कैपलान मेरवानजी (द आर्चीज)
बेस्ट एडीटिंग वेब ओरिजनल : आरती बजाज (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक वेब ओरिजनल : एआर रहमान (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट साउंड डिजाइन वेब ओरिजनल : धीमान कर्मकार (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट स्टोरी वेब ओरिजनल : जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह और रीमा कागती (खो गए हम कहां)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम : एआर रहमान (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट न्यूकमर डायरेक्टर : अर्जुन वरैन सिंह (खो गए हम कहां)
बेस्ट डेब्यू मेल : वेदांग रैना (द आर्चीज)

वेब सीरीज कैटेगरी

बेस्ट वेब सीरीज : द रेलवे मेन
बेस्ट डायरेक्टर : समीर सक्सेना और अमित गोलानी (काला पानी)
बेस्ट एक्टर कॉमेडी (मेल) : राजकुमार राव
बेस्ट एक्टर ड्रामा (मेल) : गगन देव रियार (स्कैम 2003 : द तेल्गी स्टोरी)
बेस्ट एक्ट्रेस कॉमेडी (फीमेल) : गीतांजलि कुलकर्णी (गुल्लक सीजन 4)
बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा (फीमेल) : मनीषा कोइराला (द डायमंड बाजार)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी (मेल) : फैजल मलिक (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा (मेल) : आर माधवन (द रेलवे मेन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी (फीमेल) : निधि बिष्ट (मामला लीगल है)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा (फीमेल) : मोना सिंह (मेड इन हेवन सीजन 2)
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी : बिस्वपति सरकार (काला पानी)
कॉमेडी (सीरीज/स्पेशल) : मामला लीगल है
बेस्ट (नॉन-फिक्शन) ओरिजनल (सीरीज/स्पेशल) : द हंट फॉर वीरप्पन
बेस्ट डायलॉग : सुमित अरोड़ा (गन्स एंड गुलाब)
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले : ए जे निदिमोरु, कृष्णा डीके और सुमन कुमार (गन्स एंड गुलाब्स)
बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले : किरण यज्ञोपवित, केदार पाटणकर और करण व्यास (स्कैम 2003 - द तेल्गी स्टोरी)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफर : सुदीप चटर्जी (ईसी), महेश लिमये (ईसी), ह्यूनस्टांग महापात्रा और रागुल हरिन धारू (हीरामंडी : द डायमंड बाजार)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रॉय (हीरामंडी : द डायमंड बाजार)
बेस्ट एडीटिंग : द रेलवे मेन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : रिम्पल, हरप्रीत नरूला और चंद्रकांत सोनावणे (हीरामंडी : द डायमंड बाजार)
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक : सैम स्लेटर (द रेलवे मेन)
बेस्ट ओरिजनल साउंडट्रैक : संजय लीला भंसाली : (हीरामंडी : द डायमंड बाजार)
बेस्ट वीएफएक्स : फिल्मगेट एबी और हाइव स्टूडियो (द रेलवे मेन)
बेस्ट साउंड डिजाइन : संजय मौर्य और ऑलविन रेगो
बेस्ट डेब्यू निर्देशक : शिव रवैल, द रेलवे मेन

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका