न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा और अमृता ने खरीदे 2 ऑफिस स्पेस, इतनी है कीमत, फिर चलेगा सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी का जादू

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी खरीदी है। ये प्रॉपर्टी दो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 8:18:55

2 News : सारा और अमृता ने खरीदे 2 ऑफिस स्पेस, इतनी है कीमत, फिर चलेगा सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी का जादू

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक लग्जरियस प्रॉपर्टी खरीदी है। ये प्रॉपर्टी दो ऑफिस स्पेस हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। फ्लोरटैप.कॉम के अनुसार सारा-अमृता ने अंधेरी वेस्ट में जो 2 ऑफिस स्पेस खरीदे हैं उनकी कीमत 22.26 करोड़ रुपए बताई गई है। दोनों ऑफिस वीरा देसाई रोड पर स्थित वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में सिग्नेचर बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर है। इनमें से प्रत्येक संपत्ति की कीमत 11.13 करोड़ रुपए है।

इसके लिए सारा और अमृता ने मिलकर 66.8 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। दस्तावेजों के मुताबिक ऑफिस का प्रत्येक एरिया 2099 वर्ग फुट है और ये 1905 वर्ग फुट तक फैला है। डॉक्यूमेंट्स का रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर को करवाया गया था। इस प्रॉपर्टी में 3 कार पार्किंग की जगह भी शामिल है। सारा व अमृता ने पिछले साल जुलाई में इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक ऑफिस यूनिट खरीदी थी। इसे उन्होंने 9 करोड़ रुपए में खरीदा था और 41.01 लाख की स्टांप ड्यूटी भरी थी।

बता दें इस साल कंगना रनौत, कार्तिक आर्यन, सुहाना खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स भी रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुके हैं। सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली दो फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब सारा ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएगीं। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर हैं।

sara ali khan,actress sara ali khan,Amrita Singh,actress amrita singh,sara amrita,kiara advani,sidharth malhotra,kiara sidharth,shershaah movie,maddock,stree 2

‘स्त्री 2’ के मेकर्स बना रहे सिद्धार्थ-कियारा को लेकर फिल्म बनाने की योजना

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने साल 2023 की शुरुआत में शादी कर ली थी। दोनों ने इससे पहले साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया था। इसके बाद वे किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखे। हालांकि अब लगता है कि यह जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिख सकती है। इस फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स बनाने वाली है।

ये वही कंपनी है, जिसने ‘स्त्री 2’ बनाई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और कियारा ने इस फिल्म के लिए मैडॉक फिल्म्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। ये एक टिपिकल बॉलीवुड लव स्टोरी नहीं होगी। इस फिल्म में रोमांस के साथ फैंटेसी एलिमेंट्स का भी तड़का लगाया जाएगा, जो इसे बाकियों से अलग बनाएगा।

हालांकि फिल्म के प्लॉट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। मैडॉक ऑडियंस के लिए एक फ्रेश और इंटरेस्टिंग फिल्म बना रही है। ‘शेरशाह’ की बात करें तो विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में बनी फिल्म कारगिल वॉर के हीरो भारतीय सेना अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा पर बेस्ड थी। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री