न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिवभक्ति में लीन सारा पहुंचीं केदारनाथ मंदिर, शेयर की तस्वीरें, अक्षय ने बंदरों के लिए दिए 1 करोड़ रुपए

अभिनेत्री सारा अली खान हर धर्म को बराबर महत्व देती हैं और पूरी आस्था के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च जैसे धार्मिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Oct 2024 7:12:02

2 News : शिवभक्ति में लीन सारा पहुंचीं केदारनाथ मंदिर, शेयर की तस्वीरें, अक्षय ने बंदरों के लिए दिए 1 करोड़ रुपए

अभिनेत्री सारा अली खान हर धर्म को बराबर महत्व देती हैं और पूरी आस्था के साथ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च जैसे धार्मिक स्थलों पर जाती हैं। सारा खास तौर से शिवजी की परम भक्त हैं। वह कई मौकों पर इस बात का प्रमाण दे चुकी हैं। फिलहाल सारा एक बार फिर से केदारनाथ मंदिर पहुंची हैं। सारा ने यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशंसकों को झलक दिखाई। सारा ने इंस्टाग्राम पर मंदिर से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सारा मंदिर के सामने हाथ जोड़े दिख रही हैं।

सारा लाल टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने मंदिर के सामने शॉल ओढ़कर खड़ी हैं। सारा ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “जय श्री केदार, मंदाकिनी का प्रवाह, आरती की आवाज, दूधिया सागर, बादलों के पार जय भोलेनाथ।” उल्लेखनीय है कि केदारनाथ मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो उत्तराखंड में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला में स्थित है।

सारा पिछले हफ्ते मनाली पहुंची थीं, जहां वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन हिडिम्बा मंदिर में माथा टेकती नजर आई थीं। सारा ने ये तस्वीरें भी साझा की थीं। सारा और आयुष्मान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस जासूसी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सारा की पिछली फिल्में ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘मर्डर मुबारक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

अक्षय कुमार ने अयोध्या में बंदरों को खाना उपलब्ध कराने के लिए किया दान

अक्षय कुमार ने एक बार फिर कुछ ऐसा नेक काम किया है जिसके बारे में जानकर आपको भी खुशी होगी। अक्षय ने अयोध्या में बंदरों के लिए 1 करोड़ रुपए का दान दिया है। राम मंदिर के आस-पास बंदरों की बढ़ती आबादी के लिए यह दिवाली का तोहफा है। अक्षय ने 1200 से ज्यादा बंदरों को खाना खिलाने की पहल शुरू की है। इस साल जनवरी में राम मंदिर के खुलने के बाद से हर रोज लाखों भक्त अयोध्या आते हैं और भीड़ के साथ सैकड़ों बंदर भी खाने की उम्मीद में आते हैं।

तीर्थयात्रियों को बिना किसी असुविधा के जानवरों को ठीक से खाना मिले और शहर साफ-सुथरा रहे इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर बंदरों को खाना खिलाया जा रहा है। अक्षय ने माता-पिता और ससुर दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना के नाम फीडिंग वैन पर लिखवाकर उनके प्रति आभार जताया है। इस पर रिएक्ट करते हुए अक्षय ने कहा कि जब मैंने ऐसे पवित्र स्थान पर बंदरों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में सुना, तो मुझे तुरंत अपना योगदान देने का मन हुआ।

वैन पर अपने माता-पिता और अपने ससुर का नाम लिखना एक श्रद्धांजलि है। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं उन्हें मुझ पर गर्व होगा। फैंस को जब से अक्षय के इस नेक काम का पता चला है वे उनकी तारीफों के कसीदे गढ़ रहे हैं। अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे अब फिल्म ‘सिंघम अगेन’, ‘वेलकम टू जंगल, ‘हेरा फेरी 3’, ‘हाउसफुल 5’ और‘ जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री