न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सपना के दूसरे बेटे का हुआ नामकरण समारोह, तलाक के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने जताई मां बनने की इच्छा

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। सपना दूसरी बार मां बनी हैं। उनके बेटे का नामकरण हाल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Nov 2024 8:40:06

2 News : सपना के दूसरे बेटे का हुआ नामकरण समारोह, तलाक के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने जताई मां बनने की इच्छा

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। सपना दूसरी बार मां बनी हैं। उनके बेटे का नामकरण हाल ही में एक इवेंट में किया गया। यह जानकारी पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने खुद स्टेज से शेयर की, जब सपना और उनके पति वीर साहू के साथ हजारों की भीड़ के सामने जश्न मनाया गया। सपना ने दूसरी प्रेग्नेंसी को भी सबसे छुपाकर रखा। उनके पहले बेटे का नाम पोरस है और अब दूसरे बेटे का नाम ‘शाह वीर’ रखा गया है।

नामकरण समारोह सोमवार (11 नवंबर) को हरियाणा के मदनहेड़ी गांव में आयोजित किया गया। वहां सपना और वीर परिवार व दोस्तों के साथ जश्न मनाते दिखे। समारोह में बब्बू ने बेटे का नाम बताते हुए माहौल में जोश भर दिया। इस छोटे से गांव में बब्बू की परफॉर्मेंस का मजा लेने के लिए लगभग 30 हजार लोग जुटे। सपना ने सूट और सिर पर दुपट्टा लगा रखा था।

वीर सफेद कुर्ता पायजामा में दिखाई दिए। बब्बू के ऐलान के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं। साथ ही सपना और वीर भी काफी ज्यादा खुश नजर आते हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सपना और वीर ने साल 2020 में बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सपना ने बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी।

सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में नागा चैतन्य से हो गया था तलाक

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की फेमस एक्ट्रेस हैं। हाल ही में सामंथा की स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल : हनी बनी' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। सामंथा ने एक हालिया इंटरव्यू में मां बनने के इच्छा जाहिर की है। सामंथा ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे उम्र की परवाह नहीं है। मुझे नहीं लगता कि बहुत देर हो चुकी है। मेरे पास अभी भी मां बनने के सपने हैं और हां, यकीनन मैं मां बनना पसंद करूंगी, मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी।

मां बनना एक खूबसूरत एक्सपीरियंस होता है। मैं इसका इंतजार कर रही हूं। लोग अक्सर उम्र को लेकर परेशान हो जाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जीवन में ऐसा कोई समय नहीं आता जब आप मां नहीं बन सकतीं। मां बनना एक सुपरपावर है। सामंथा ने वेब सीरीज में मां का किरदार निभाया है। बता दें सामंथा की शादी साल 2017 में साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य के साथ हुई थी।

हालांकि साल 2021 में उनका तलाक हो गया। तब तक सामंथा के कोई बच्चा नहीं हुआ था। नागा ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। सामंथा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब 'रक्त ब्रह्मांड' और 'मां इंति बंगाराम' जैसी फिल्मों में दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री