'बलम मेरा' गाने पर व्हाइट सूट में स्टेज पर नाची सपना चौधरी, डांस मूव्स देख उड़े फैंस के होश
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांसिंग क्वीन व्हाइट कलर का सूट पहनकर 'बलम मेरा (Balam Mera)' गाने स्टेज पर अपने डांस से कहर ढाती नजर आ रही हैं।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 28 Feb 2023 1:18:25
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डांसिंग क्वीन व्हाइट कलर का सूट पहनकर 'बलम मेरा (Balam Mera)' गाने स्टेज पर अपने डांस से कहर ढाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना चौधरी व्हाइट कलर का डोरी वाला सूट पहनकर अपने डांस मूव्स से फैंस के होश उड़ा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'बलम मेरा सनी देओल ने करे फेल। जाओ आप लोग भी और जल्दी से अपने-अपने बलम के साथ रील बनाए और बताओ तुम्हारा बलम कितना नेक है।' बता दें कि सपना चौधरी का यूं ता यह वीडियो पुराना है लेकिन एक्ट्रेस का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।