न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं उसकी तरह काली तो नहीं हो जाऊंगी?’ नाइजीरियन रैपर पर सपना चौधरी की टिप्पणी से मचा बवाल

रियलिटी शो ‘द 50’ में सपना चौधरी की नाइजीरियन रैपर यंग सैमी पर की गई टिप्पणी से बवाल मच गया। करण पटेल और अदनान शेख से भिड़ंत के बाद शो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 04 Feb 2026 8:00:50

‘मैं उसकी तरह काली तो नहीं हो जाऊंगी?’ नाइजीरियन रैपर पर सपना चौधरी की टिप्पणी से मचा बवाल

टेलीविजन की दुनिया में एक और बड़ा रियलिटी शो दस्तक दे चुका है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हम बात कर रहे हैं नए शो ‘द 50’ की, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया जगत के कुल 50 चर्चित चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिग बॉस में अपनी अलग पहचान बना चुकी हरियाणवी स्टार सपना चौधरी भी इस शो का हिस्सा हैं और शुरुआत से ही गेम में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि, शो में उनकी बेबाकी इस बार उन्हें मुश्किल में डालती दिखाई दे रही है।

दरअसल, सपना चौधरी द्वारा शो के एक कंटेस्टेंट और नाइजीरियन रैपर यंग सैमी को लेकर किया गया एक बयान विवाद का कारण बन गया है। यह टिप्पणी इतनी संवेदनशील मानी गई कि न सिर्फ घर के अंदर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

नाइजीरियन रैपर पर टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद

‘द 50’ के हालिया एपिसोड में सपना चौधरी हमेशा की तरह फ्रंट फुट पर खेलती दिखीं। बातचीत के दौरान वह मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं—“धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी?” इसके बाद वह यंग सैमी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं—“इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी न?” सपना की इस टिप्पणी से शो में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स असहज नजर आए और मामला यहीं नहीं रुका।

यह कमेंट कुछ लोगों को नस्लीय भावना से जुड़ा हुआ लगा, जिसके बाद शो के भीतर माहौल अचानक गंभीर हो गया। सपना की बात को लेकर यह सवाल उठने लगा कि क्या यह महज मज़ाक था या एक अनजाना लेकिन आपत्तिजनक बयान।

करण पटेल ने जताई कड़ी आपत्ति

सपना चौधरी के इस बयान पर अभिनेता करण पटेल ने नाराजगी जाहिर की। करण ने अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत में कहा कि सपना शायद अनजाने में एक रेसिस्ट कमेंट कर गई हैं। उनके मुताबिक, अपनी बात रखने के और भी कई तरीके हो सकते थे, जिनसे किसी की भावनाएं आहत न होतीं। करण की यह प्रतिक्रिया आग में घी डालने का काम कर गई और यह मुद्दा शो के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया।

अदनान शेख के साथ भी हुआ तीखा टकराव

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। शो के एक टास्क के दौरान सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी जबरदस्त बहस देखने को मिली। सपना ने अदनान से कहा—“दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने की?” इस पर अदनान भड़क गए और जवाब दिया—“चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।” यह सुनते ही सपना आग-बबूला हो गईं।

सपना ने पलटकर कहा—“पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखाता है।” बहस बढ़ती गई और अदनान ने कहा—“चल निकल।” इसके जवाब में सपना बोलीं—“ऐसा मारूंगी, बाहर मिलेगा तो।” इस पूरे विवाद के बाद शो का माहौल पूरी तरह गरमा गया।

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

अदनान का बयान—“औरत है तो औरत की तरह रह”—सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुआ। कई यूज़र्स ने इस टिप्पणी को महिला विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की। वहीं, सपना चौधरी के आक्रामक रवैये और उनके बयान को लेकर भी दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ लोग उन्हें बेबाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भाषा और शब्दों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत थी।

‘द 50’ का यह विवाद अब शो की टीआरपी और चर्चा, दोनों को नई ऊंचाई पर ले जाता दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती