Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने उठाया महिलाओं के साथ भेदभाव पर सवाल, फराह ने खुशी को बताया बोनी का यह किस्सा

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 7 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 1:12:59

2 News : इस एक्ट्रेस ने उठाया महिलाओं के साथ भेदभाव पर सवाल, फराह ने खुशी को बताया बोनी का यह किस्सा

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिसेज’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 7 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन आरती कदव ने किया है। इसमें सान्या एक हाउसवाइफ का रोल प्ले करेंगी। अब सान्या ने समाज में मौजूद जेंडर इनइक्वलिटी (लैंगिक असमानता) पर अपने विचार शेयर किए हैं। सान्या ने कहा कि समाज में महिलाओं से बहुत सी उम्मीदें की जाती हैं, जिनमें सबसे मेन ये है कि बच्चों को जन्म देने के बाद वे अपना करिअर छोड़ देती हैं, लेकिन सिर्फ वो ही क्यों।

ये स्वाभाविक बन चुका है कि महिलाएं बच्चे के बाद नौकरी छोड़ देती हैं, लेकिन बच्चा तो दोनों का है, है न? ये दोनों की जिम्मेदारी है। हमें एक अच्छा बैलेंस बनाने की जरूरत है। सान्या का कहना है कि मुझे कभी भी खुद को एक बॉक्स में रखना पसंद नहीं है। मैं हमेशा साहसिक कदम उठाती हूं और नई चीजों को अपनाती हूं। मुझे फिल्मों में नए एक्सपीरिएंस का सामना करना अच्छा लगता है। इस साल लोगों को मुझे कई तरह की भूमिकाओं में देखने को मिलेगा।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में एक ऐसे किरदार में नजर आऊंगी, जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया। खुद को चुनौती देना और खुद को लगातार नया करने की कोशिश करना बेहद जरूरी है। अभिनय और जीवन दोनों में अगर आप खुद को चुनौती देंगे, तो ही आपको सच्ची सफलता मिल सकती है। सान्या ने ‘जवान’,’दंगल’,’कथाल’, ‘पगलेट’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
sanya malhotra,actress sanya malhotra,sanya gender inequality,mrs movie,sanya mrs,dangal,farah khan,choreographer farah,loveyapa,khushi kapoor,pukar ‘पुकार’ की शूटिंग में बोनी हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे : फराह

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने व्लॉग को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। फराह ने हाल ही में फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी बेटी एक्ट्रेस खुशी कपूर से बात की। इस दौरान फराह ने खुशी को साल 2000 में आई अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘पुकार’ का किस्सा सुनाया। इस फिल्म के गाने ‘किस्मत से तुम के लिए’ कास्ट और क्रू अलास्का पहुंचे थे।

यहां बोनी हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। फराह ने बताया कि उस शूट लोकेशन पर केवल हेलीकॉप्टर से जाया जा सकता था। बोनी ने करीब 10 हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया था। तो आपके पिता हेलीकॉप्टर को रिक्शा की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने तब भारतीय खाना खाने की इच्छा जाहिर की। उस वक्त बोनी ने कहीं से एक भारतीय कुक ढूंढा।

हम अलास्का के किसी कोने में थे, जो उत्तरी ध्रुव की तरह है और बोनी ने बटर चिकन, नान, बिरयानी, पनीर और दाल मखनी का इंतजाम किया। मैं कह रही थी कि क्या हो रहा है। उन्हें कुछ भारतीय कुक मिले, उन्हें वहां हर चीज दी गई। चॉपर का डंजो डिलीवरी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि खुशी की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसकी कोरियोग्राफर फराह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका