Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT रिलीज को छोड़ सीधे टेलीविजन पर स्ट्रीमिंग हासिल करने वाली पहली फिल्म बनी संक्रांतिकी वस्तुनम

वेंकटेश दग्गुबाती की हिट फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी रिलीज को छोड़ दिया और सीधे टेलीविजन स्ट्रीमिंग हासिल की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 2:11:32

OTT रिलीज को छोड़ सीधे टेलीविजन पर स्ट्रीमिंग हासिल करने वाली पहली फिल्म बनी संक्रांतिकी वस्तुनम

वर्ष 2025 की भारतीय सिनेमा की पहली 250 करोड़ फिल्म का खिताब जीतने वाली अभिनेता वेंकटेंश दग्गुबाती अभिनीत और निर्देशक रविपुडी निर्देशित फिल्म संक्रांतिकी वस्तुनम इन दिनों जहाँ अपनी ब्लॉकबस्टर सफलता के कारण चर्चाओं में है, वहीं अब यह फिल्म अपने स्ट्रीमिंग पार्टनर को लेकर खासी लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस को लेकर कहा जा रहा है कि संक्रांतिकी वस्तुनम पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी रिलीज को छोड़ दिया और सीधे टेलीविजन स्ट्रीमिंग हासिल की।

खैर, तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी-ड्रामा अब सीधे ज़ी तेलुगु पर प्रसारित होगी। अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक आधिकारिक घोषणा करते हुए, टेलीविज़न प्लेटफ़ॉर्म ने लिखा, "संक्रांति के माहौल को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए #संक्रांतिकीवस्तुन्नम जल्द ही #ज़ीतेलुगु पर आ रहा है।"

यह किसी भी फिल्म के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि है, क्योंकि अधिकांश फिल्में कुछ हफ़्तों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद ओटीटी पर रिलीज़ हो जाती हैं। किसी भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों से परे दर्शकों तक पहुँचने के लिए टेलीविजन पर प्रसारण अगला कदम बन जाता है।

संक्रांतिकी वस्तुनम की बात करें तो, यह फिल्म सबसे पहले 14 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी। इसने दुनिया भर में 225-300 करोड़ रुपये की कमाई की और साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु और भारतीय फिल्म बन गई।

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो मुख्य भूमिका में वेंकटेश दग्गुबाती के अलावा इसमें मीनाक्षी चौधरी, ऐश्वर्या राजेश, सर्वदमन डी बनर्जी, श्रीनिवास रेड्डी, पी साई कुमार और अन्य भी हैं।

फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित किया गया है। संक्रांतिकी वस्तुनम की शूटिंग राजमुंदरी, हैदराबाद, देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश सहित कई जगहों पर की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका