न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका की खूबसूरती व आंखें देख दंग रह गए थे ये दिग्गज, रणवीर ने टाइगर को बताया ‘मैन क्रश’

दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दीपिका ने अपने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्मों में काम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 7:16:59

2 News : दीपिका की खूबसूरती व आंखें देख दंग रह गए थे ये दिग्गज, रणवीर ने टाइगर को बताया ‘मैन क्रश’

दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दीपिका ने अपने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। दीपिका की पिछली फिल्म इस साल जून में आई ‘कल्कि 2898 एडी’ थी। फिल्म सुपरहिट रही और दीपिका की एक्टिंग की भी हर ओर से तारीफ हुई। दीपिका को बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिनमें से एक संजय लीला भंसाली भी हैं।

भंसाली ने हाल ही में दीपिका से हुई पहली मुलाकात पर बात की। भंसाली ने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में कहा कि मैं जब पहली बार दीपिका से मिला और उनके घर गया तो उन्होंने दरवाजा खोला। मैं दीपिका की खूबसूरती, उनकी आंखें देखकर दंग रह गया। मुझे अहसास हुआ कि उनमें कितनी मासूमियत, कितनी नाजुकता, कितनी सुंदरता है। उन्होंने बात करना शुरू किया और मैं उनकी आवाज का भी मुरीद हो गया।

मैं सही समय पर बिल्कुल सही जगह पर था, क्योंकि मुझे पता था कि इस लड़की को जैसे ढाला जाएगा, वह ढल जाएगी। उल्लेखनीय है कि भंसाली और दीपिका ने पहली बार साल 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में काम किया था। इसमें रणवीर सिंह हीरो थे। इसके बाद भंसाली ने दीपिका को लेकर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का निर्देशन किया और फिर वे 'पद्मावत' के लिए साथ आए।

खास बात यह है कि ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रहीं। दीपिका अब दिवाली पर रिलीज हो रही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था और फिलहाल उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है।

रणवीर सिंह ने की टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ तो फैंस ने लिए मजे

‘सिंघम अगेन’ का मच अवेटेड ट्रेलर सोमवार (7 अक्टूबर) को लॉन्च किया गया। इसकी अवधि करीब 5 मिनट थी और इसमें फिल्म के सभी बड़े सितारों की झलक देखने को मिली। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर व जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार अपनी चमक बिखेरेंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर ने टाइगर पर प्यार बरसाया।

टाइगर फिल्म में एसीपी सत्या के रूप में नजर आएंगे। रणवीर ने टाइगर के बारे में कहा कि पहली बार अपने ‘मैन क्रश’ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहा हूं। वंडर बॉय मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। टाइगर जितना खास और विशेष रूप से कुशल कोई नहीं है, दुनिया में कोई नहीं! माइकल जैक्सन की तरह डांस कर सकता है, ब्रूस ली की तरह लड़ सकता है। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और आपके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करके मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं मेरे भाई। यह क्लिप जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

रणवीर और टाइगर के ब्रोमांस पर फैंस जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दीपिका को सौतन मिल गई।” दूसरे नेटिजन ने लिखा, “दीपिका - जाओ उसी से बात करो ना मैं कौन हूं।” एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “यह देखकर बहुत खुशी हुई कि रणवीर टाइगर की कितनी शानदार तरीके से तारीफ कर रहे हैं!!” बता दें टाइगर की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सुपरफ्लॉप रही थी और उन्हें अब ‘सिंघम अगेन’ से काफी उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री