न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रॉपर्टी विवाद: ‘करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले ही मिल चुके हैं 1900 करोड़’, संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव का बड़ा बयान

बॉलीवुड परिवार में संजय कपूर की जायदाद को लेकर विवाद और तेज हो गया है। करिश्मा कपूर के बच्चे और प्रिया सचदेव के बीच कोर्ट में टकराव, प्रिया का दावा 1900 करोड़ की संपत्ति पहले ही बच्चों को मिल चुकी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर दस्तावेज़ पेश करने को कहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 3:56:55

प्रॉपर्टी विवाद: ‘करिश्मा कपूर के बच्चों को पहले ही मिल चुके हैं 1900 करोड़’, संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव का बड़ा बयान

बॉलीवुड परिवार में संपत्ति को लेकर उठे विवादों में एक नया मोड़ आ गया है। बिजनेस टाइकून रहे संजय कपूर की जायदाद को लेकर विवाद अब और गर्म हो गया है। संजय कपूर के निधन के बाद पहले उनकी मां रानी कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच टकराव देखा गया था। अब इस विवाद में करिश्मा कपूर के बच्चे भी शामिल हो गए हैं। करिश्मा कपूर के बच्चे सौतेली मां प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे, वहीं प्रिया ने दावा किया है कि करिश्मा के बच्चे पहले ही संजय कपूर की जायदाद से 1900 करोड़ रुपए ले चुके हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई और नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों – समायरा कपूर और कियान राज कपूर – की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रिया सचदेव कपूर और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी से दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। अदालत ने आदेश दिया है कि प्रिया सचदेव कपूर संजय कपूर से जुड़ी चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा कोर्ट में पेश करें।

बच्चों का पक्ष

करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कोर्ट को बताया कि उन्हें हमेशा कहा गया था कि संजय कपूर की कोई वसीयत नहीं है। ताज मानसिंह होटल में आयोजित एक बैठक में भी यही बात दोहराई गई थी। लेकिन अचानक श्रद्धा सूरी ने दावा किया कि उनके पास संजय कपूर की वसीयत है। बच्चों के वकील ने कोर्ट में कहा कि यह वसीयत न तो रजिस्टर्ड है और न ही इसकी कोई कॉपी बच्चों को दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस वसीयत में बच्चों को पूरी तरह से बाहर रखा गया है।

प्रिया सचदेव का जवाब

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की तरफ से पेश वकील राजीव नय्यर ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मुकदमे से केवल छह दिन पहले ही याचिकाकर्ताओं को ट्रस्ट से 1900 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। प्रिया और उनके छह साल के बच्चे ट्रस्ट के दस्तावेज़ के तहत लाभार्थी हैं। वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रिया संजय कपूर की अंतिम पत्नी हैं और वसीयत में कुछ भी गुप्त नहीं है; सभी दस्तावेज कोर्ट के सामने साझा किए जाएंगे।

संजय कपूर की मां रानी कपूर का बयान

संजय कपूर की मां रानी कपूर के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है। 10 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी में उनका भी हिस्सा होना चाहिए था। साथ ही, सोना कॉमस्टार कंपनी के 500 करोड़ के शेयर भी बेचे गए हैं, लेकिन कोई दस्तावेज उनके साथ साझा नहीं किया गया।

कोर्ट ने मांगा जवाब और दस्तावेज़

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की जायदाद से जुड़े विवाद की सुनवाई करते हुए सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया और संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई में कोर्ट इन दस्तावेजों और दलीलों की समीक्षा करेगा और मामले में बहस होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल