यह जगजाहिर है कि एक्टर संजय दत्त अपनी बेटी त्रिशला दत्त पर जान छिड़कते हैं। त्रिशला ने मंगलवार (10 अगस्त) को अपना 33वां बर्थडे मनाया। संजू बाबा ने इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर त्रिशला के बचपन की एक फोटो शेयर कर उसे बर्थडे की शुभकामनाएं दी। संजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर त्रिशला के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। फोटो में संजय ने त्रिशला को गोद में ले रखा है और वे उसे प्यार से निहार रहे हैं। त्रिशाला रेड फ्रॉक में क्यूट लग रही हैं।














