संजय दत्त और मान्यता दत्त बॉलीवुड के खूबसूरत कपल्स में से हैं। मान्यता आए दिन अपनी फोटो और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। आज गुरुवार (22 जुलाई) को मान्यता का 43वां जन्मदिन है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक मान्यता को बधाइयां दे रहे हैं। संजय दत्त ने भी खास अंदाज में मान्यता को विश किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ खूबसूरत नोट शेयर किया है और मान्यता को अपनी जिंदगी की चमक बताया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी फोटो का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मान्यता के साथ बिताए खूबसूरत पल दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह पोस्ट सभी को बेहद लुभा रही है।














