न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के क्लैश पर ऐसा बोले संजय दत्त, एक्टर ने इसलिए दिया अमिताभ-धर्मेंद्र का उदाहरण

एक्टर संजय दत्त 29 जुलाई को 66 साल के हो जाएंगे। हालांकि इतनी उम्र के बावजूद आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त डिमांड है। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 11:39:32

2 News : ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के क्लैश पर ऐसा बोले संजय दत्त, एक्टर ने इसलिए दिया अमिताभ-धर्मेंद्र का उदाहरण

एक्टर संजय दत्त 29 जुलाई को 66 साल के हो जाएंगे। हालांकि इतनी उम्र के बावजूद आज भी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जबरदस्त डिमांड है। उन्हें चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं हुई है। संजय 4 दशक से भी ज्यादा समय से फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहे हैं। मुंबई में गुरुवार (10 जुलाई) को संजय की कन्नड़ फिल्म 'केडी-द डेविल' का टीजर जारी हुआ। इसका डायरेक्शन प्रेम ने किया है। टीजर लॉन्च इवेंट में संजय ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' के 5 दिसंबर को होने जा रहे बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बयान दिया। इन दोनों मूवी में संजय की भी अहम भूमिका है।

वैसे ‘द राजा साब’ के लीड एक्टर प्रभास और ‘धुरंधर’ के रणवीर सिंह हैं। इवेंट के दौरान जब संजय से इन दोनों फिल्मों की टक्कर पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है क्योंकि मैं दो अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहा हूं। ‘धुरंधर’ में मैं जो किरदार निभा रहा हूं, वह ‘द राजा साहब’ में मेरे किरदार से बिल्कुल अलग है। मैं वाकई नहीं चाहता कि इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो। मुझे उम्मीद भी है कि ऐसा नहीं होगा। हर फिल्म का अपना एक सफर होता है। फिर भी मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इतने सारे किरदार निभा पाया।

उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई को ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी है। दूसरी ओर ‘द राजा साब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रभास व संजय के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल व बोमन ईरानी हैं। इसका निर्देशन मारुति ने किया है।

sanjay dutt,actor sanjay dutt,kd the devil movie,dhurandhar,the raja saab,prabhasa,ranveer singh,amitabh bachchan,dharmendra

संजय दत्त ने हिंदी और साउथ सिनेमा की तुलना करते हुए कहा…

संजय ने इवेंट के दौरान साउथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि बॉलीवुड मास फिल्में बनाना भूल गया है। संजय ने कहा कि हम लोग बॉलीवुड में थोड़ा भूल गए हैं। जो अमित जी (अमिताभ बच्चन) ने किया, धरम जी (धर्मेंद्र) ने किया, हमने सबने किया, वो थोड़ा अभी डांवाडोल हो गया है इधर (बॉलीवुड), लेकिन ये लोग (साउथ फिल्म इंडस्ट्री) नहीं भूलते हैं।इन लोगों को भी मास (एक्शन, ड्रामा, रोमांस से भरपूर फिल्म) चाहिए। मैं भी मास पसंद करता हूं।

उल्लेखनीय है कि संजय ने अपने करिअर में ज्यादातर मसाला फिल्मों में ही काम किया है। उन्हें फैंस इसी रूप में ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें ‘केडी-द डेविल’ में लीड रोल कन्नड़ अभिनेता ध्रुव सरजा निभा रहे हैं। संजय इसमें विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस पिक्चर का हिस्सा बॉलीवुड की दो मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी हैं। वहीं रेशमा नानाय्या, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन जैसे कलाकारों ने भी इसमें अहम रोल निभाया है। फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी