न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त पर चढ़ा महादेव की भक्ति का खुमार, कहा-भोलेनाथ की मौजूदगी की कोई सीमा नहीं, फिनलैंड से शेयर की तस्वीरें

एक्टर संजय दत्त 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। लोग संजय (65) की एक्टिंग और अंदाज के दीवाने हैं। संजू बाबा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 11:27:20

संजय दत्त पर चढ़ा महादेव की भक्ति का खुमार, कहा-भोलेनाथ की मौजूदगी की कोई सीमा नहीं, फिनलैंड से शेयर की तस्वीरें

एक्टर संजय दत्त 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। लोग संजय (65) की एक्टिंग और अंदाज के दीवाने हैं। संजू बाबा ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। जहां मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ घटनाओं से भरी रही है। संजय की आध्यात्मिकता में रुचि जगजाहिर है। वे अक्सर मंदिरों में नजर आते हैं। इसके अलावा उन्हें पिछले दिनों बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी देखा गया था। संजय इन दिनों परिवार के साथ यूरोपियन देश फिनलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं।

इस दौरान वे महादेव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने ‘ऑरोरा बोरेलिस’ का लुत्फ भी उठाया। संजय ने अपने वेकेशन से कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। ये तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई तस्वीरों में संजय पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्हें कुछ भारतीयों के साथ भी देखा जा सकता है। एक वीडियो में संजय कुछ भारतीय दोस्तों के साथ 'हर हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के नारे लगाते भी दिखे।

संजय ने कैप्शन में लिखा, “भोलेनाथ की मौजूदगी की कोई सीमा नहीं है। फिनलैंड में साथी भारतीयों से मिलना, उत्तरी रोशनी का जादू और मेरे साथ परिवार का प्यार, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जय भोलेनाथ।” संजय की पोस्ट देख फैंस खुश हैं और कमेंट कर रहे हैं। वे उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास अभी ‘केडी : द डेविल’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ जैसी फिल्में हैं।

अक्सर परिवार के लोगों को याद करते नजर आते हैं संजय दत्त

उल्लेखनीय है कि संजय की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी साल 1987 में ऋचा शर्मा के साथ हुई थी। दोनों का साथ ज्यादा लंबा नहीं चला। ऋचा ने ब्रेन ट्यूमर के चलते साल 1996 में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी एक बेटी त्रिशला हैं। संजय की दूसरी शादी साल 1998 में रिया पिल्लई के साथ हुई। इस रिश्ते की उम्र भी ज्यादा लंबी नहीं रही। उनका साल 2008 में तलाक हो गया। इसके बाद उसी साल संजय एक्ट्रेस मान्यता के साथ विवाह बंधन में बंध गए। साल 2010 में उनके जुड़वा बच्चे शहरा और इकरान हुए।

संजय काफी भावुक प्रवृत्ति के इंसान हैं। वे अक्सर अपने परिवार के सदस्यों को याद करते दिखते हैं। हाल ही संजय ने इंटरनेशनल वूमेंस डे (8 मार्च) पर उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें उनकी मां स्वर्गीय नरगिस दत्त, मान्यता, शहरा, त्रिशला और दोनों बहनें शुमार थीं। सजंय अपने पिता दिवंगत एक्टर व लीडर सुनील दत्त के लिए भी पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड