बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर काफी स्पेशल है, जिसमें फिल्म के सभी सितारे देखे जा सकते हैं। संजय दत्त के साथ रवीना टंडन, यश और प्रकाश राज नजर आ रहे हैं। सभी का किरदार बड़ा ही इंटेंस लग रहा है। फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। संजय दत्त ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प को विलंबित करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आ रहे हैं।














