न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय की ‘रेड 2’ से ‘द भूतनी’ के क्लैश को लेकर ऐसा बोले संजय, इस एक्टर के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से शॉक्ड हुए फैंस

संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से होती है। वे कई सालों सें अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 8:14:06

2 News : अजय की ‘रेड 2’ से ‘द भूतनी’ के क्लैश को लेकर ऐसा बोले संजय, इस एक्टर के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से शॉक्ड हुए फैंस

संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से होती है। वे कई सालों सें अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। संजय इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। मंगलवार (29 अप्रैल) को फिल्म के गाने की लॉन्च इवेंट रखी गई। यहां संजय ने उनकी फिल्म और अजय देवगन की ‘रेड 2’ के बॉक्स ऑफिस पर होने वाले क्लैश पर बात की। दोनों फिल्में गुरुवार (1 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डिस्ट्रिब्यूटर्स और थिएटर मालिक ‘द भूतनी’ की तुलना में ‘रेड 2’ को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

ऐसे में संजय को लग रहा है कि इंडस्ट्री भेदभाव करती है। जब संजय ने इवेंट में माइक थामा तो वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री सबके साथ एक जैसा बर्ताव नहीं कर रही। इंडस्ट्री बंट गई है। पहले हम परिवार की तरह रहते थे। आगे भी चलकर रहेंगे। अभी थोड़ा भटक गए हैं हम। मैं ये कहना चाहता हूं कि हर पिक्चर इम्पॉर्टेंट होती है इस इंडस्ट्री के लिए और हर पिक्चर को वो मौका देना चाहिए। डिस्ट्रिब्यूटर्स, सिनेमा ऑनर्स और हर कोई जो फिल्म से जुड़ा होता है, वो हर फिल्म के साथ एक जैसे रहें।

चलो 'द भूतनी' को उतना अटेंशन नहीं दिया जा रहा है लेकिन मुझे पता है, ये पिक्चर बहुत आगे निकलेगी। मैं फिल्म इंडस्ट्री से रिक्वेस्ट करता हूं कि एक बार फिर परिवार की तरह साथ रहें। एक-दूसरे की मदद करें, ताकि इंडस्ट्री ग्रो करती रहे। मैं सिर्फ अपनी फिल्म की बात नहीं कर रहा हूं, पूरी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं। आई लव माई इंडस्ट्री। बता दें जब भी दो फिल्में एक साथ रिलीज होती है तो एक न एक को तो नुकसान उठाना पड़ता ही है। बड़ी स्टारकास्ट और ज्यादा प्रमोशन वाली फिल्म को वरीयता मिलती है।

ऐसे में फैंस भी उसी ओर झुक जाते हैं। जहां तक 'द भूतनी’ की बात है तो इसमें संजय के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी भी हैं। इसे सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है। दूसरी ओर 'रेड 2' में अजय के साथ रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर के मेन रोल हैं। इसके डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं।

पिछले कुछ समय में राम कपूर घटा चुके हैं काफी वजन, शेयर की तस्वीरें

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर राम कपूर (51) पिछले कुछ समय से अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चाओं में हैं। एक बार फिर से राम की बॉडी को देखकर लोग शॉक्ड हो गए हैं। कुछ लोग शरीर पर की गई इस मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। फिलहाल वे इन लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बने हुए हैं। दरअसल राम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिना कपड़ों के दो तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “"काम आगे भी जारी है। पार्शियल न्यूडिटी के लिए माफी चाहता हूं। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।” इन फोटो में राम शर्टलेस होकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इनमें राम की आंखें धंसी हुई लग रही हैं और उनका चेहरा भी पिचका हुआ महसूस हो रहा है। उनका हुलिया देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे काफी बीमार हैं। लोग इन पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वे ट्रांसफॉर्मेशन के साइड इफेक्ट्स देखकर हैरान हैं।

उन्हें वजन ज्यादा कम करने के लिए मना किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि कम समय में ज्यादा वजन घटाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पतला और फिट होने के लिए सर्जरी करवाई है और दवाइयों का भी इस्तेमाल किया है। एक यूजर ने लिखा, “ट्रांसफॉर्मेशन से ज्यादा शॉकिंग ये साइड इफेक्ट्स हैं।” एक ने कहा, “फिट तो हो गए, लेकिन हेल्थ तो चली गई न भाई?” तो कोई बोला, “जल्द ठीक हो जाइए सर, इतनी मेहनत बेकार नहीं जानी चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी