न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिव भक्ति में डूबे ‘संजू बाबा’ ने घर में कराई पूजा, कॉमेडी फिल्म के लिए ‘ड्रीम गर्ल’ के डायरेक्टर से मिलाया हाथ

मशहूर एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) करीब चार दशक से फैंस की आंखों के तारे बने हुए हैं। उनके जीवन में भले ही कितने ही उतार-चढ़ाव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 10:30:11

शिव भक्ति में डूबे ‘संजू बाबा’ ने घर में कराई पूजा, कॉमेडी फिल्म के लिए ‘ड्रीम गर्ल’ के डायरेक्टर से मिलाया हाथ

मशहूर एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) करीब चार दशक से फैंस की आंखों के तारे बने हुए हैं। उनके जीवन में भले ही कितने ही उतार-चढ़ाव आए हों, फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। वे संजय के लुक्स, पर्सनलिटी व एक्टिंग के साथ उनके विनम्र व्यवहार के कायल हैं। आपको बता दें कि हाल ही में 64 साल के हुए ‘संजू बाबा’ भगवान महादेव के बड़े भक्त हैं। उन्हें कई दफा महादेव की पूजा करते हुए देखा गया है।

सावन का महीना चल रहा है और शिव भक्तों के लिए यह बेहद खास माना जाता है। ऐसे में संजय ने सोमवार को मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा कराई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। संजय ने बिल्डिंग की छत पर इस पूजा का आयोजन किया।

उनके आस-पास पंडितों को देखा जा सकता है जो पूजा करा रहे हैं। संजय सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए पूजा अनुष्ठान में व्यस्त दिखे। संजय ने कैप्शन में लिखा, 'आज शिव की पूजा बहुत अच्छे तरीके से हो गई। धन्यवाद श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव।' फैंस संजय के इस रूप को देखकर अभिभूत हैं।

sanjay dutt,actor sanjay dutt,sanjay dutt shiv puja,raj shandilya,dream girl 2,leo movie,double ismart movie

राज शांडिल्य की फिल्म में काम करेंगे संजय दत्त

संजय दत्त अब तक हर जोनर की फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल खबर है कि वे एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य से हाथ मिलाया है। पिंकविला के मुताबिक राज अपने प्रोडक्शन की एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' के बाद उनकी अगली फिल्म यही है, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में संजय से संपर्क किया।

यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी कहानी सुनते ही संजू इसके मुरीद हो गए। उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी। राज ही इस फिल्म के निर्माता होंगे। इस फिल्म की शूटिंग संजू या तो इस साल के अंत तक शुरू करेंगे या अगले साल की शुरुआत में। संजय ने हाल ही गिप्पी ग्रेवाल के साथ पहली पंजाबी फिल्म 'शेरां दी कौम पंजाबी' की घोषणा की थी।

इसके अलावा उनके पास लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' है, जो तमिल भाषा की है। उनके जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। वे तेलुगु फिल्म 'आईस्मार्ट' में भी नजर आएंगे, जिसका भी लुक रिवील किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश