न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त का चौथी बार फेरे लेते हुए वीडियो वायरल, अनिरुद्धाचार्य ने बताया क्यों गए थे BB 18 में

मशहूर अभिनेता संजय दत्त (65) की जिंदगी में शुरू से ही कई रंग रहे हैं। उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। संजय एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 7:07:56

2 News : संजय दत्त का चौथी बार फेरे लेते हुए वीडियो वायरल, अनिरुद्धाचार्य ने बताया क्यों गए थे BB 18 में

मशहूर अभिनेता संजय दत्त (65) की जिंदगी में शुरू से ही कई रंग रहे हैं। उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। संजय एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। संजय की शादी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। संजय चौथी दफा फेरे लेते नजर आए। इसे देख फैंस चौंक गए। दरअसल संजय के घर में हाल ही में रेनोवेशन का काम पूरा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद पूजा का आयोजन किया गया और इसी दौरान संजय और मान्यता ने परंपराओं का पालन करते हुए फिर से शादी रचाई।

यह एक धार्मिक रीति-रिवाज था, जिसमें दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए फिर से फेरे लिए। इस मौके पर संजय ने भगवा धोती-कुर्ता पहना हुआ था और मान्यता सिंपल सूट सलवार में बहुत ही सुंदर लग रही थीं। फैंस इस वीडियो को देखकर सोच में पड़ गए क्योंकि उन्हें सच्चाई का पता नहीं था। बता दें संजय और मान्यता की शादी 7 फरवरी 2008 को गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग के तौर पर हुई थी।

यह संजय की तीसरी शादी थी। उस समय संजय का दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से तलाक का प्रोसेस चल रहा था। ऐसे में उनकी शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया था। शादी के बाद से दोनों का रिश्ता काफी मजबूत रहा है। वे अक्सर अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनके दो बच्चे शहरान और इकरा हैं।

अनिरुद्धाचार्य ने ‘बिग बॉस 18’ की प्रीमियर नाइट में की थी शिरकत

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को हाल ही सुपरस्टार सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की प्रीमियर नाइट पर देखा गया था। शो में जाने पर उनको लोग खूब भला बुरा कहते हुए ट्रॉल कर रहे हैं। उनके कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वे कहते हुए दिखे कि उनको ‘बिग बॉस’ का ऑफर आया था और उन्होंने इसको ठुकरा दिया। अब अनिरुद्धाचार्य का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने BB में जाने का कारण बताया।

अनिरुद्धाचार्य वीडियो में कह रहे हैं कि लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं ‘बिग बॉस’ में गया था। लेकिन जो भी ‘बिग बॉस’ में जाता है उनको 3 महीने के लिए घर के अंदर रहना पड़ता है। लेकिन मैं तो यहां बैठकर आपको कथा सुना रहा हूं। जब मैंने ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था तो उनकी टीम ने कहा कि महाराज जी एक काम करो, शो में जो भी 18 लोग अतिथि बनकर आ रहे हैं आप उनको आशीर्वाद देने के लिए आ जाओ।

तो अब आप बताओ कि मुझे अतिथि बनकर जाना 2 घंटे के लिए सही था या फिर गलत था। मैं अतिथि बनकर क्यों गया, इसका भी एक कारण था। जरा यह बताओ कि संत को अच्छी ही जगह पर जाना चाहिए या फिर बुरी जगह पर जाकर भी लोगों को सही राह दिखाने की कोशिश करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री