न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘संजू बाबा’ के जन्मदिन पर सामने आया इस फिल्म में उनका लुक, नुसरत की ‘अकेली’ का टीजर भी देखें

आज शनिवार 29 जुलाई को बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का 64वां जन्मदिन है। ‘संजू बाबा’ को सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 1:13:13

‘संजू बाबा’ के जन्मदिन पर सामने आया इस फिल्म में उनका लुक, नुसरत की ‘अकेली’ का टीजर भी देखें

आज शनिवार 29 जुलाई को बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का 64वां जन्मदिन है। ‘संजू बाबा’ को सोशल मीडिया पर साथी कलाकार और फैंस ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच राम पोथिनेनी की मच अवेटेड फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' से संजय दत्त का लुक रीवील कर दिया गया। यश की 'केजीएफ 2' में वाहवाही लूटने के बाद संजय दत्त 2019 की सुपरहिट 'आईस्मार्ट शंकर' की सीक्वल 'डबल आईस्मार्ट' में काम कर रहे हैं। उनके किरदार को बिग बुल नाम दिया गया है। उनका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया। संजय दत्त फंकी हेयरडू और दाढ़ी, कानों में बाली, अंगूठियां, घड़ी और टैटू के साथ डैशिंग लग रहे हैं।

बंदूकों से घिरे संजय दत्त सिगार पी रहे हैं। संजय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जनता के निर्देशक #पुरीजगन्नाध जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद @ramsayz के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फाई मास एंटरटेनर में #BIGBULL की भूमिका निभाकर खुशी हो रही है। #DoubleISMART इस सुपर-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर उत्साहित हूं और 8 मार्च 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के आने का इंतजार कर रहा हूं @Charmmeofficial @IamVishuReddy @PuriConnects (sic)।" फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड, मलयालम और हिन्दी में रिलीज होगी।

sanjay dutt,double ismart movie,nushrratt bharuccha,akelli film,sanjay dutt birth day

जानें किस दिन रिलीज होगी सस्पेंस-थ्रिलर ‘अकेली’

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ का टीजर रिलीज हो गया। इसे देश लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। 48 सैकंड के टीजर में सस्पेंस, क्राइम और जबरदस्त थ्रिल देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत नुसरत से होती है। घबराई, डरी-सहमी नुसरत आस-पास हो रही हरकतों को देख दंग हैं। ऐसा लगता है कि वह इस दुनिया का हिस्सा नहीं हैं जहां आतंक मचा हुआ है। बंदूक, अंधेरा और नुसरत की आंखों में खौफ दिख रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भी रीवील कर दी गई है। यह 18 अगस्त को प्रदर्शित होगी।

प्रणय मेशराम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में निशांत दहिया का भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म का प्रोडक्शन दशमी स्टूडियोज ने किया है, वहीं फिल्म का म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी ने दिया है। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा कि अकेली उनके लिए एक जबरदस्त अनुभव था क्योंकि इसने उन्हें भावनात्मक रूप से तोड़कर रख दिया था। यह फिल्म किसी ऐसे युवा के संघर्ष के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी जिसे अपने प्रियजनों की देखभाल करनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश