न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना की बेटी राशा का नाम सुन संजय ने पूछा-कौन? वीडियो वायरल, ऐसे अजीब कारणों से अली को नहीं मिलीं फिल्में

एक्टर संजय दत्त हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 1:04:44

2 News : रवीना की बेटी राशा का नाम सुन संजय ने पूछा-कौन? वीडियो वायरल, ऐसे अजीब कारणों से अली को नहीं मिलीं फिल्में

एक्टर संजय दत्त हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। ‘बाबा’ के नाम से मशहूर संजय फिलहाल एक वीडियो के चलते चर्चाओं में हैं। संजय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ‘बॉलीवुड पैप’ नाम के पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें भारी बारिश के बीच संजय फ्लोरल शर्ट और ब्लैक पैंट में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचते हैं। इसी दौरान वे वहां खड़े पैपराजी को लेकर चिंता जाहिर करते हैं और उन्हें घर जाने की सलाह देते हैं।

संजय बोलते हैं, “जा ना रे, घर जा। बारिश हो रही है।” तब फोटोग्राफरों ने जवाब दिया कि वे संजय और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की फोटो लेने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। पैपराजी बताते हैं कि उन्हें एक और सेलिब्रिटी का भी इंतजार करना है, इसलिए वे अभी नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि वे नई लड़की का इंतजार कर रहे हैं। इस पर संजय पूछते हैं, ‘कौन?” जब पैपराजी जवाब देते हुए 'राशा' का नाम लेते हैं तो संजय कुछ कन्फ्यूज लगते हैं। संजय फिर से पूछते हैं, “कौन?” संजय का सवाल सुनकर पैपराजी कहते हैं, “रवीना टंडन की बेटी।”

संजय, रवीना का नाम सुनकर कहते हैं, “अच्छा, जाओ।” इसके बाद संजय कार में बैठते हैं और निकल जाते हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस बात पर आश्चर्य जता रहे हैं कि वे अपनी को-एक्ट्रेस रवीना की बेटी राशा को नाम से क्यों नहीं पहचान पाए। कुछ यूजर्स को लग रहा है कि शायद संजय नशे में थे। बता दें संजय और रवीना ने 'क्षत्रिय' (1993), 'आतिशः फील द फायर' (1994), 'जंग' (2000) और 'एलओसी कारगिल' (2000) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

यह जोड़ी काफी समय बाद पिछले साल रिलीज हुई 'घुड़चढ़ी' में भी नजर आई थी। राशा की बात करें तो वह भी अपनी मां की जैसे एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म इसी साल आई 'आजाद' थी। इसमें राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया।

अली गोनी ने कहा, कई बार मुझे फिल्मों के लिए फाइनल कर लिया जाता था…

छोटे पर्दे के बड़े स्टार अली गोनी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अली ने बताया कि कैसे अजीबोगरीब कारणों की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया जाता था। अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए कहा कि जब मैंने रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ किया था, तब मेरी उम्र मुश्किल से 17 साल थी। उस समय ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ बहुत बड़े शो थे और मैं 2010-2011 की बात कर रहा हूं।

मैं बहुत छोटा था और मुझे नहीं पता था कि इंडस्ट्री में चीजें कैसे काम करती हैं। मैं दिल्ली, चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था और ऑडिशन के लिए मेरा चयन हो गया। फिर मैंने कुछ सालों तक मॉडलिंग की और 2012 में मैं मुंबई आ गया। फिर मैंने टीवी शो के लिए ऑडिशन देना शुरू किया और शो में एक्टिंग सीखी। मुझे सीखने में डायरेक्टर ने मदद की। ‘ये है मोहब्बतें’ मेरे करिअर में गेमचेंजर साबित हुआ। शुरुआत में ये कोई बड़ा शो भी नहीं था। हमें शो के लिए देर रात का स्लॉट दिया गया, जो रात 11 बजे का था।

जिसे लोग नहीं देखते थे, लेकिन फिर ये हिट हो गया और हमने टाइम स्लॉट बदल दिया और 6-7 साल तक ये शो नंबर 1 पर रहा। कई बार मुझे फिल्मों के लिए फाइनल कर लिया जाता था, लेकिन फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। कारण बहुत अजीब होते थे, जैसे कि मैं हीरो से ज्यादा अच्छा दिखता था। मैं हैरान रह जाता था कि मुझे क्या करना चाहिए। मुझे एक सुपरहिट फिल्म ऑफर की गई और उसमें मुझे नेगेटिव लीड का रोल ऑफर हुआ। फिर मुझे यह कहकर फिल्म से निकाल दिया गया कि मैं हीरो से ज्यादा लंबा था। अली इन दिनों कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी