न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त ने खरीदी मर्सिडीज, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, यह एक्ट्रेस बनीं इस कंपनी की CEO

एक्टर संजय दत्त 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हर कोई उनकी अदाकारी पर फिदा है। संजू बाबा ने अपने अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 12:41:32

2 News : संजय दत्त ने खरीदी मर्सिडीज, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, यह एक्ट्रेस बनीं इस कंपनी की CEO

एक्टर संजय दत्त 40 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हर कोई उनकी अदाकारी पर फिदा है। संजू बाबा ने अपने अब तक के करिअर में कई कमाल की फिल्मों में काम किया है। उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। इसके बावजूद संजय हर प्रकार की परिस्थिति से उबरने में सफल रहे हैं। संजय अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। वे कारों के शौकीन हैं और उनके पास बेजोड़ कलेक्शन है। अब उनके गैराज में एक और शानदार कार जुड़ गई है। संजय ने अब ब्लैक कलर की नई एसयूवी खरीदी है जिसकी कीमत (एक्स शोरूम) 3.71 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

गाड़ी का पहला वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह काले रंग की गाड़ी मर्सिडीज मेबैश जीएलएस600 है। कार खरीदने के बाद संजय ने इसकी पूजा की। उन्होंने अपने घर के बाहर कार के साथ पोज दिए। बाद में उनके ड्राइवर को इसे चलाते हुए देखा गया। संजय ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की थी कि वे मर्सिडीज बेंज से कुछ गाड़ियां खरीदेंगे और गैराज कलेक्शन को अपग्रेड करेंगे। अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। संजय के पास पहले से ही रॉल्स रोयस घोस्ट, लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और ऑडी R8 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

रॉल्स रोयस घोस्ट की कीमत करीब 5 करोड़, रेड कलर की फरारी 599 जीटीबी की 3.7 करोड़ और व्हाइट कलर की लैंड रोवर रेंज रोवर 2.11 करोड़ रुपए की है। संजय के पास डुकाटी मल्टीस्ट्राडा और हार्ले डेविडसन जैसी महंगी बाइक्स हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म उनके द्वारा ही प्रोड्यूस की गई ‘द भूतनी’ थी। इसमें संजय के साथ मौनी रॉय भी थीं। संजय अब टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 4’ मूवी में नजर आएंगे, जो 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसके बाद वे मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखेंगे।

मयूरी कांगो ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ जोड़ा था कॉर्पोरेट वर्ल्ड से नाता

‘पापा कहते हैं' फेम एक्ट्रेस मयूरी कांगो (43) अपनी पूर्व कंपनी पब्लिसिस ग्रुप में इंडिया डिलीवरी सेंटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में वापस आ गई हैं। मयूरी ने लिंक्डइन पर अपने करिअर से जुड़ी अपडेट शेयर की। मयूरी ने लिखा कि वह अपनी पुरानी कंपनी में फिर से शामिल हो गईं हैं और अब वैश्विक वितरण के लिए वैश्विक कार्यकारी नेतृत्व टीम के हिस्से के रूप में जुड़ गई हैं। वह प्रतिष्ठित टेक कंपनी गूगल में भी काम कर चुकी हैं।

मयूरी ने लिखा कि इस भूमिका में मैं मीडिया, प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्षेत्र में हमारे समाधानों और सेवाओं को लेकर काम करने के लिए पीजीडी ग्लोबल टीम के साथ साझेदारी करूंगी-साथ ही हमारी AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) को भी आगे बढ़ाऊंगी। मयूरी ने करिअर की शुरुआत आईआईटी कानपुर में प्रवेश प्राप्त करने के बाद की थी, लेकिन उन्होंने एक्टिंग का विकल्प चुना।

उन्होंने 1995 में बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित फिल्म ‘नसीम' से अपने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में वह ‘डॉलर बहू' और ‘करिश्मा - द मिरैकल्स ऑफ डेस्टिनी' जैसे सीरियल में नजर आईं। उन्होंने 2007 में एमबीए करने के बाद कॉर्पोरेट जगत में एंट्री ली। वह आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘कश्मीर हमारा है' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह