न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय दत्त ने फोटो शेयर कर दी ‘KGF चैप्टर 2’ संबंधी जानकारी, वरुण-कियारा रूस में कर रहे शूटिंग

केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। केजीएफ 2 के लिए अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर से मैदान में वापसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 5:29:49

संजय दत्त ने फोटो शेयर कर दी ‘KGF चैप्टर 2’ संबंधी जानकारी, वरुण-कियारा रूस में कर रहे शूटिंग

केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। केजीएफ 2 के लिए अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर से मैदान में वापसी कर चुके हैं। केजीएफ 2 में बड़ी हाईलाइट संजय का किरदार अधीरा भी होगा। 62 वर्षीय संजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में केजीएफ 2 के सेट से कुछ दमदार तस्वीरें शेयर की, जिनमें उन्हें अधीरा के लिए डब करते देखा गया था। पोस्ट में वे लिखते हैं, "Adheera is back in action! The dubbing sessions are done for #KGFChapter2 and is on its way to theaters near you on 14th April 2022!"

संजय ने इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर लॉन्च किए थे, जिसने दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है। संजय इसमें अधीरा नाम के एक बेहद पॉवरफुल विलेन के किरदार में दिखने वाले हैं। फर्स्ट पार्ट केजीएफ चैप्टर 1 में अधीरा के कैरेक्टर को खुलकर नहीं दिखाया गया था। फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। केजीएफ चैप्टर 2 इसी साल 16 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, मगर सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसे टाल दिया गया। वर्क फ्रंट पर संजय दत्त के पास उनकी आगामी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 'तुलसीदास जूनियर' व 'शमशेरा' भी हैं।

जानें-कब रिलीज होगी वरुण-कियारा की फिल्म जुग जुग जियो

वरुण धवन और कियारा आडवाणी रूस में जुग जुग जियो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड और बर्फ से ढकी सड़क के बीच शूटिंग करते वरुण ने कुछ बीटीएस फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वरुण और कियारा मस्ती करते दिखे। दोनों फर जैकेट पहने कार की पैसेंजर सीट पर वीडियो बना रहे हैं। वरुण कहते हैं कि यहां मॉस्को में माइनस 5 डिग्री तापमान है और हम रूस में शूटिंग कर रहे हैं।

वे रशियन एक्सेंट में कियारा को कहते हैं- क्या तुम तैयार हो, जिस पर कियारा भी विक्ट्री साइन दिखाती हुई कहती हैं, 'हां तैयार हूं'। वरुण ने रूस की सड़क पर फिल्म का क्लैपबोर्ड लेकर एक और फोटो शेयर की है। वरुण फॉर्मल कपड़ों के ऊपर ब्लैक ओवरकोट और ब्लैक शूज पहने दिख रहे हैं। फिल्म में नीतू कपूर, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोहली भी अहम किरदार में हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस की थी, जो 24 जून 2022 है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका