न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टिक से चलते दिखे संजय दत्त और बेटा शाहरान, पत्नी मान्यता ने शेयर की जानकारी, चिंता में पड़े फैंस

एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो शेयर करती हैं। मान्यता ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 7:34:49

स्टिक से चलते दिखे संजय दत्त और बेटा शाहरान, पत्नी मान्यता ने शेयर की जानकारी, चिंता में पड़े फैंस

एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो शेयर करती हैं। मान्यता ने आज बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख संजय दत्त के फैन परेशान हो गए। वीडियो में संजय बेटे शाहरान के साथ किसी मॉल में स्टिक का सहारा लेकर चलते दिख रहे हैं। सिर्फ संजय ही नहीं बल्कि उनका बेटा भी स्टिक के सहारे लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा कि बाप और बेटा जल्दी से ठीक होने की राह पर हैं। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और अब वे इस चोट से उबर रहे हैं।

sanjay dutt,shahraan,maanayata dutt,sanjay shahraan,manayata video,sanjay cancer,sanjay bhuj,bollywood news in hindi

संजय दत्त के पिछले साल हुआ था लंग कैंसर डिटेक्ट

जानकारी के अनुसार संजय दत्त को बैडमिंटन खेलते समय एड़ी में चोट लगी थी। वहीं शाहरान को एक हफ्ते पहले ही प्लास्टर से छुटकारा मिला था। मान्यता समय-समय पर संजय दत्त की ये छोटी-छोटी झलकियां दिखा फैंस को अपडेट करती रहती हैं। वीडियो में संजय दत्त जहां सफेद पैंट और नीले शर्ट में दिख रहे हैं, वहीं शाहरान ने पीली टीशर्ट व सफेद शॉर्ट्स पहने हैं। पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में संजय दत्त को चौथी स्टेज का लंग कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद उनकी कुछ फोटो भी वायरल हुई थीं, जिनमें उनका लुक देखकर फैंस बेहद चिंता में पड़ गए थे। कीमोथैरेपी के चलते एक्टर का वजन काफी कम होने के साथ बाल भी झड़ गए थे।

sanjay dutt,shahraan,maanayata dutt,sanjay shahraan,manayata video,sanjay cancer,sanjay bhuj,bollywood news in hindi

2008 में हुई थी संजय और मान्यता की शादी

उल्लेखनीय है कि संजय दत्त ने खुद से 20 साल छोटी मान्यता से शादी की है। संजय फिलहाल 63 और मान्यता 43 साल की हैं। दोनों ने गोवा में 7 फरवरी 2008 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। फिर 11 फरवरी को हिंदू-रीति रिवाज से फेरे लिए। इनके दो जुड़वा बच्चे बेटा शाहरान और बेटी इकरा हैं। मान्यता से पहले संजय की दो और शादी हुई थी। संजय की पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी। इनसे एक बेटी त्रिशाला हैं। ऋचा की कैंसर से मौत के बाद संजय ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की, लेकिन उनका जल्द ही तलाक हो गया था। संजय दत्त हाल ही में भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया मूवी में नजर आए थे। इसमें वे भारतीय जासूस बने थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर