Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय-मौनी की फिल्म ‘द भूतनी’ का ट्रेलर रिलीज, बेटे को साइकिल सिखाते नजर आए शाहिद कपूर, देखें वीडियो

संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ डर और हंसी का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 8:53:31

2 News : संजय-मौनी की फिल्म ‘द भूतनी’ का ट्रेलर रिलीज, बेटे को साइकिल सिखाते नजर आए शाहिद कपूर, देखें वीडियो

संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म ‘द भूतनी’ डर और हंसी का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव ने किया है और इसकी कहानी एक रहस्यमयी वर्जिन ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। आज शनिवार (29 मार्च) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में पलक तिवारी और सनी सिंह के भी अहम रोल हैं। मौनी एक भूतनी ‘मोहब्बत’ का किरदार निभा रही हैं, जो इस पेड़ से जुड़ी हुई है। वहीं पलक और सनी की जोड़ी को रोमांटिक एंगल में दिखाया गया है।

ट्रेलर में कई मजेदार पंचलाइन और हास्य से भरपूर सीन शामिल किए गए हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करते हैं। सनी का किरदार भूत और मोहब्बत के बीच फंसा नजर आएगा, जिसे बचाने के लिए संजय दत्त एक रहस्यमयी बाबा के रूप में एंट्री लेंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे सनी ने कहा कि जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे यह बेहद मजेदार लगी। खासतौर पर जब पता चला कि इसमें संजू सर भी हैं, तो मुझे यकीन हो गया कि यह फिल्म करने में बहुत मजा आने वाला है।

बता दें सनी ने साल 2007 में धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कृतिका सेंगर द्वारा निभाए गए किरदार के प्रेमी की भूमिका निभाई। सनी ने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 2010 में ‘पाठशाला’ से की थी। आज ट्रेलर लॉन्च इंवेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छायी हुई हैं। तस्वीरों में संजय दत्त अपने को स्टार्स के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। संजय स्टाइलिश लुक में पहुंचे। उन्होंने ग्रे शर्ट के साथ मैचिंग पेंट पहनी थी।

छोटे बाल और आंखों पर चश्मा लगाकर वे कमाल के लग रहे थे। मौनी ट्रेडिशनल अवतार में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई दिखीं। मौनी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। फिल्म 8 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक कंपनी द्वारा दिया गया है और कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। इस फिल्म को दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है।

शाहिद कपूर ने शेयर किया वीडियो तो भाई ईशान खट्टर ने दी मजेदार रिएक्शन

एक्टर शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं। शाहिद तमाम व्यस्तताओं के बावजूद परिवार की अनदेखी नहीं करते। वे अक्सर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं। इसी वजह से उन्हें बेस्ट हजबैंड और बेस्ट फादर भी कहते हैं। शाहिद ने आज शनिवार (29 मार्च) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बेटे जैन को बड़े ही यूनीक तरीके से साइकिल चलाना सिखाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में शाहिद ने जैन के कंधों पर तौलिया लगाकर उसे पीछे से पकड़ा हुआ है। जैन साइकिल चलाने की कोशिश कर रहे हैं। बैलेंस बिगड़ने पर शाहिद तौलिये की मदद से उसे ठीक कर रहे हैं। यह बहुत क्यूट वीडियो है, जिस पर फैंस कमेंट करते नहीं रुक रहे हैं। शाहिद के इस वीडियो पर सबसे मजेदार कमेंट उनके भाई ईशान खट्टर का है। ईशान ने लिखा, “चाचू हेल्पलाइन का नंबर डायल करो।” उल्लेखनीय है कि शाहिद-मीरा की शादी साल 2015 में हुई थी।

शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद का एक्शन अवतार देखने को मिला। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ गई है। ‘देवा’ में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका