न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर आई यह अपडेट, शाहरुख ने कार्तिक को सिखाई राजस्थानी, वीडियो वायरल

दिग्गज एक्टर संजय दत्त को बॉलीवुड में 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। वे अब तक फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं। लोग उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 12:17:01

2 News : संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर आई यह अपडेट, शाहरुख ने कार्तिक को सिखाई राजस्थानी, वीडियो वायरल

दिग्गज एक्टर संजय दत्त को बॉलीवुड में 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। वे अब तक फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं। लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। साल 1999 में आई फिल्म 'वास्तव' संजय के लिए काफी खास थी। इसमें उन्हें पहली बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। इसके डायरेक्टर महेश मांजरेकर थे। अब खबर है कि ‘वास्तव’ का सीक्वल आने वाला है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्वल ओरिजनल स्टोरी की आगे की कहानी न होकर एक फ्रेंचाइजी फिल्म होगी।

सूत्रों के मुताबिक महेश ऐसा आइडिया लेकर आए हैं जो ‘वास्तव’ के सीक्वल के लिए फिट बैठता है। इस बारे में संजय के साथ आइडिया शेयर किया जा चुका है और वे अपने किरदार ‘रघु’ को फिर से बड़े पर्दे पर जिंदा करने के लिए एक्साइटेड हैं। महेश फिलहाल इस आइडिया पर काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग 2025 के आखिर तक शुरू करने का प्लान है। फिलहाल ये प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है, लेकिन ‘वास्तव 2’ के लिए चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फिल्म में संजय के साथ और किसे कास्ट किया जाएगा अभी तक साफ नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि महेश और उनकी टीम के राइटर फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बता दें ‘वास्तव’ को भारतीय सिनेमा का ओरिजनल गैंग्स्टर ड्रामा माना जाता है। इस फिल्म में संजय के रोल को आज भी फैंस याद करते हैं। ‘वास्तव’ की कहानी, एक्टिंग और ट्रीटमेंट उस दौर में बनी सभी फिल्मों से अलग था। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हुआ था जब मुंबइया लैंग्वेज को इतने बड़े लेवल पर किसी फिल्म में दिखाया गया था। संजय और महेश की जोड़ी ने ‘कुरुक्षेत्र’, ‘पिता’, ‘हथियार’ और ‘विरुद्ध’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

शाहरुख खान ने कार्तिक आर्यन को दिए IIFA अवार्ड की होस्टिंग के टिप्स

शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और नोरा फतेही शुक्रवार (24 जनवरी) शाम मुंबई में IIFA 2025 के प्री-इवेंट में शामिल हुए। इस मौके पर शाहरुख ने कार्तिक को होस्टिंग टिप्स देते हुए उन्हें राजस्थानी भी सिखाई। शाहरुख और कार्तिक का यह वीडियो IIFA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। कार्तिक राजस्थान की राजधानी जयपुर में IIFA के 25वें संस्करण की मेजबानी करेंगे।

यह सेरेमनी 8 और 9 मार्च को होगी। वीडियो में शाहरुख बोलते हैं, “कार्तिक 25वें साल की मेजबानी करने जा रहे हैं। बस इसलिए कि मैं उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकूं, उनको मैं सिखाता हूं कि जयपुर में शुरुआत कैसे करनी है। तो आपको (कार्तिक) यह कहकर शुरुआत करनी होगी, ‘पधारो म्हारे IIFA’ (IIFA में आपका स्वागत है)।”

इसके बाद कार्तिक ने यह लाइन दोहराई, जिसके बाद शाहरुख ने उनसे कहा, “पधारो म्हारे देस, राजस्थान (मेरे राज्य, राजस्थान में आपका स्वागत है)।” फिर दोनों ने दर्शकों का अभिवादन ‘खम्मा घणी (राजस्थानी में अभिवादन)’ कहकर भी किया। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और शाहरुख की पिछली फिल्म ‘डंकी’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ