न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के फार्म हाउस में हुई चोरी, निधि भानुशाली ने बताया TMKOC छोड़ने का कारण

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (65) के पुणे जिले के मावल तालुका स्थित फार्म हाउस में चोरी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 12:20:19

2 News : सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के फार्म हाउस में हुई चोरी, निधि भानुशाली ने बताया TMKOC छोड़ने का कारण

सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (65) के पुणे जिले के मावल तालुका स्थित फार्म हाउस में चोरी की घटना सामने आई है। संगीता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि फार्म हाउस से टीवी, बिस्तर, फ्रिज सहित कई घरेलू और कीमती सामान चोरी हो गए हैं। इसके अलावा चोरों ने संपत्ति को काफी नुकसान भी पहुंचाया है। पुलिस के अनुसार फार्म हाउस पवना बांध के पास तिकोना गांव में है। संगीता करीब 4 महीने बाद जब फार्म हाउस पहुंचीं, तो उन्हें चोरी का पता चला।

संगीता अपने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से लंबे समय से वहां नहीं जा पाई थीं। संगीता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मैं आज अपनी दो नौकरानियों के साथ फार्म हाउस गई थीं। वहां पहुंचते ही देखा कि मेन डोर टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि खिड़की की ग्रिल डैमेज थी, एक टेलीविजन सेट गायब था और दूसरा टूटा हुआ पड़ा था। घर की ऊपरी मंजिल पूरी तरह तहस-नहस थी। सभी बेड टूटे हुए थे और फ्रिज सहित कई कीमती और घरेलू सामान या तो गायब थे या डेमेज मिले।

चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया है। लोनावाला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि मौके पर एक टीम को जांच के लिए भेजा गया है। हम नुकसान और चोरी का आकलन कर रहे हैं। उसके बाद उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें संगीता ने साल 1980 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। साल 1988 में आई फिल्म 'कातिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 'त्रिदेव', 'विष्णु देवा' और 'युगांधर' सहित कई फिल्मों में काम किया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो संगीता लंबे समय तक सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद उन्होंने साल 1996 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि साल 2010 में उनका तलाक हो गया।

sangeeta bijlani,actress sangeeta bijlani,sangeet farmhouse,sangeet movies,Salman Khan,mohammad azharuddin,nidhi bhanushali,actress nidhi bhanushali,tmkoc,taark mehta ka ooltah chashmah,sonu bhide

निधि ने कहा, मुझे थोड़ी चिंता थी कि चीजें जटिल हो सकती हैं…

सब टीवी पर 17 साल से जारी फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक्ट्रेस निधि भानुशाली पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। निधि ने साल 2012 से 2019 तक ‘सोनू भिड़े’ का रोल निभाया। निधि ने हाल में शो छोड़ने के बारे में खुलकर बात की। निधि ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा कि उस समय शो से बाहर निकलना आसान नहीं था। मैं कई सालों से शो का हिस्सा थी और सभी के साथ इमोशंस जुड़े थे। मुझे थोड़ी चिंता थी कि चीजें जटिल हो सकती हैं। कभी-कभी ऐसे लंबे समय तक चलने वाले सेटअप में होता है, लेकिन वास्तव में कुछ भी मुश्किल नहीं हुआ।

जो कुछ भी हुआ, वह शायद याद रखने लायक भी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि शो छोड़ने की वजह फाइनेंशियल थी, तो वे बोलीं कि मैंने उस पहलू पर कभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मेरे आगे बढ़ने के कारण निजी और क्रिएटिव थे। मुझे अब उन बारीकियों की भी याद नहीं है, क्योंकि तब से बहुत कुछ हो चुका है। जो मेरे साथ रहा है वह है सीखने की आदत, रिश्ते और अनुभव। यही मैं आगे ले जाना चाहती हूं। मुझे शो छोड़ने का बिल्कुल पछतावा नहीं है। मैं अपनी जर्नी के बारे में कुछ भी नहीं बदलूंगी। हर दिन एक गिफ्ट की तरह लगता है और मुझे कई खूबसूरत उपहार मिले हैं। कुछ सफलता में लिपटे हुए आए, कुछ चुनौतियों में, लेकिन सभी का एक अर्थ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी