न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संध्या थिएटर हादसा: अल्लू अर्जुन को अदालत से मिली नियमित जमानत, जेल में काटी थी रात

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में ताजा घटनाक्रम में, अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने नियमित जमानत दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 6:44:26

संध्या थिएटर हादसा: अल्लू अर्जुन को अदालत से मिली नियमित जमानत, जेल में काटी थी रात

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में ताजा घटनाक्रम में, अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। अदालत के आदेश के अनुसार, पुष्पा 2 स्टार को 50,000 रुपये की दो जमानत देनी होगी। जमानत मिलने के बाद अल्लू अर्जुन के वकील ने कहा, ''जमानत मंजूर हो गई है, जैसे कि जमानत के समय आम तौर पर शर्तें होती हैं, वैसे ही इस मामले में भी आपको हर रविवार को पुलिस स्टेशन (चिक्कड़पल्ली) में उपस्थित होना होगा। 21 जनवरी को हाईकोर्ट में क्वैश याचिका है।''

अल्लू अर्जुन को इस मामले में कोर्ट ने रेगुलर बेल दे दी है। नामापल्ली कोर्ट ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन को इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उनकी तत्काल बेल हो गई थी और गिरफ्तारी की अगली सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब इस मामले को लेकर रेगुलर बेल भी नामापल्ली कोर्ट ने जारी कर दी है।

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इससे पहले हैदराबाद के संध्या थियेटर में 4 दिसंबर की रात फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां अल्लू अर्जुन के पहुंचते ही फैन्स के बीच भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी थी। रातभर जेल में रहने के बाद अल्लू अर्जुन की अगले दिन रिहाई हो गई थी।

क्या है इसका पूरा मतलब?

दरअसल अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को पुलिस ने संध्या थियेटर मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन के वकीलों ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दी थी। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद अगले दिन अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए थे। अब इस मामले में नामपल्ली कोर्ट ने जमानत (रेगुलर) मंज़ूर कर दी है। जिसके बदले में अल्लू अर्जुन को 50,000 रुपये के 2 सिक्योरिटी बॉन्ड देने होंगे। हालांकि अभी भी ये मामला थमा नहीं है। इस मामले को लेकर 21 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुए इस हादसे को लेकर विधानसभा तक बवाल देखने को मिला था। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद काफी सियासत भी गरमाई थी। इसको लेकर कई लोग समर्थन में तो कई लोग अल्लू अर्जुन के विरोध में सामने आए थे। तेलंगाना विधानसभा सत्र की कार्रवाई के दौरान भी इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चा हुई थी। अल्लू अर्जुन के घर कुछ लोगों इस मामले के बाद पथराव भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा