न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस ब्लॉकबस्टर में कैमियो करने वाले थे शाहिद लेकिन…, इस दिन फिर रिलीज होगी ‘शादी में जरूर आना’

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 8:47:53

2 News : इस ब्लॉकबस्टर में कैमियो करने वाले थे शाहिद लेकिन…, इस दिन फिर रिलीज होगी ‘शादी में जरूर आना’

‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट मूवी बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। संदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे ‘एनिमल’ में शाहिद कपूर के कैमियो के बारे में सोच रहे थे। वे सब कुछ फाइनल कर चुके थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्होंने अपना आइडिया ड्रॉप कर दिया। संदीप ने फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब हम 'एनिमल' की शूटिंग कर रहे थे तब हमें ख्याल आया था कि इसमें ‘कबीर सिंह’ का कैमियो रखा जा सकता है।

मेरी टीम को भी यह आइडिया अच्छा लगा था। हमनें इसकी तैयारियां भी कर ली थी। ‘कबीर सिंह’ का कैमियो शूट करने से 2 दिन पहले मैंने यह फैसला किया कि कहानी के हिसाब से भी ठीक नहीं रहेगा। जहां हम ‘कबीर सिंह’ का कैमियो कराना चाहते थे, वहां फिल्म सीरियस होने वाली थी। मुझे लगा कि ‘कबीर सिंह’ की वजह से फिल्म में वो सीरियसनेस बच नहीं पाएगी और मैंने वो कैमियो कैंसिल कर दिया। बता दें कि ‘कबीर सिंह’ में शाहिद ने ‘डॉक्टर कबीर राजधीर सिंह’ का किरदार निभाया था।

संदीप ‘एनिमल’ में रणबीर के हॉस्पिटल में एडमिट होने वाले सीन में ‘कबीर सिंह’ की एंट्री चाह रहे थे। बाद में उन्हें लगा कि इससे सीन काफी हल्का हो जाएगा, इसलिए उन्होंने शाहिद के कैमियो का आइडिया ड्रॉप कर दिया। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में आई ‘कबीर सिंह’ संदीप के ही डायरेक्शन में बनी तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी में रीमेक थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसमें शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। इसके बाद साल 2023 के अंत में आई ‘एनिमल’ तो और भी बड़ी हिट साबित हुई। संदीप की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे अब 'स्पिरिट' और 'एनिमल पार्क' बना रहे हैं। ‘एनिमल पार्क’ में रणबीर ही लीड रोल में होंगे।

‘मेरी शादी में जरूर आना’ फिल्म में है राजकुमार राव व कृति खरबंदा की जोड़ी

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' नवंबर 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लगभग 13 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। इसकी डायरेक्टर रत्ना सिन्हा थी। अब करीब 8 साल बाद फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म 7 मार्च को री-रिलीज होगी। निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए खुद इसकी पुष्टि की है। यानी वे दर्शक जो इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे उन्हें एक बार फिर से मौका मिल रहा है।

कृति ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा कि “पहली नजर में प्यार। दूसरी बार : फिर से प्यार! #ShaadiMeinZaroorAana इस शुक्रवार, 7 मार्च को बड़े पर्दे पर वापस आ रही है, सब आपके प्यार की वजह से। आप अतीत में आरती और सत्तू के लिए हंसे, रोए और खुश हुए लेकिन अब यह सब फिर से महसूस करने का समय है, एक थिएटर में, एक हाथ में पॉपकॉर्न और दूसरे में पुरानी यादें। आइए इस पुनर्मिलन को खास बनाएं…शादी थी, अब बारात लेकर थिएटर जरूर आना।”

इस फिल्म की कहानी कमल पांडे ने लिखी है, वहीं विनोद बच्चन और मंजू बच्चन इसके निर्माता हैं। फिल्म में आरती (कृति) और सत्तू (राजकुमार) की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, लेकिन शादी के दिन आरती आचनक भाग जाती है। फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर अवलेबल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ