When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You've 'DISCLOSED' the person that you are....
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 2
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…दीपिका ने संदीप के सामने रखी थीं कई शर्तें, अब तृप्ति हैं फिल्म का हिस्सा
दरअसल हाल ही में सामने आई पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्र ने बताया था कि ‘स्पिरिट’ की कहानी तेलुगु एंटरटेनर फिल्म की तरह है। इसमें कई वायलेंस भरे और बोल्ड सीक्वेंस भी होंगे। संदीप एक ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे, जो कागज पर लिखे सीन को निभाने में कंफर्टेबल हो। उन्होंने तृप्ति को शूटिंग के दौरान सेट पर एक सहज और पेशेवर माहौल देने का वादा किया है। इसी के बाद संदीप ने ये ट्वीट किया है। इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्र ने बताया था कि दीपिका ने संदीप के सामने कई शर्तें रखी थीं।
कथित तौर पर दीपिका ने सबसे पहले 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की मांग की। साथ ही उन्हें फिल्म के लिए भारी-भरकम रकम के साथ इसमें प्रॉफिट शेयर भी चाहिए था। दूसरी ओर तृप्ति ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से 'स्पिरिट' में लीड फीमेल कैरेक्टर निभाने की पुष्टि की। आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “अभी भी डूब रही हूं...इस यात्रा पर भरोसा पाने के लिए बहुत आभारी हूं। थैंक्यू संदीप रेड्डी वांगा, आपके विजन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।”













