न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संदीप ने कहा, लोग रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन…, ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग व रिलीज डेट पर Update

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साल 2023 के दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 2:31:00

2 News : संदीप ने कहा, लोग रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन…, ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग व रिलीज डेट पर Update

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साल 2023 के दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ने देश-विदेश में जमकर कमाई की। हालांकि क्रिटिक्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मूवी की जमकर आलोचना की थी। हाल ही में संदीप ने कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। संदीप ने कहा कि जिन लोगों ने बुरी तरह आलोचना की उन सभी ने कहा, “पर रणबीर ने तो तोड़ दिया।” देखिए मुझे रणबीर से कोई ईर्ष्या नहीं है। रणबीर ने तो तोड़ दिया पर राइटर-डायरेक्टर ने ये कर दिया। मुझे ये अंतर ही समझ में नहीं आता। ये साफ है कि वो लोग रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं।

मुझ पर कमेंट करना आसान है क्योंकि मैं यहां नया हूं। एक फिल्ममेकर ढाई से तीन साल में एक फिल्म बनाऊंगा, वहीं एक एक्टर इस दौरान 5 फिल्मों में नजर आ जाएगा। तो जिसके साथ काम ज्यादा है, उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। संदीप ने एक और किस्सा सुनाया। संदीप ने कहा कि मुंबई में एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी है। मैं उसका नाम नहीं लूंगा। ऐसा नहीं है कि मैं उनसे डरता हूं, बस मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। एक एक्टर ने मेरी फिल्म 'कबीर सिंह' में काम किया था। वो उस प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में ऑडिशन देने के लिए गया।

वो 'कबीर सिंह' का पॉपुलर एक्टर है। उसका ऑडिशन होने के बाद वो लोग बोले कि तुमने 'कबीर सिंह' में काम किया था ना। हम तुम्हें कास्ट नहीं करने वाले। वो नया लड़का मुझे फोन करके बोलता है कि सर ऐसा हुआ है। मैंने कहा कि तुझे उन लोगों से बोलना चाहिए था कि संदीप अब रणबीर के साथ काम कर रहा है। यही बात रणबीर से कहकर दिखाइए। तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना को मत लीजिए। विशाल मिश्रा के साथ काम मत कीजिए जिन्होंने मेरे लिए गाना बनाया। तुम में गुदा है तो इधर बात करो ना। ये विचलित कर देने वाली बात है। मेरे बास बयां करने के लिए शब्द नहीं है। मुझे बहुत बुरा लगा।

वो लड़का देश के किसी दूसरे कोने से आया था। छोटा-सा रोल किया। पहचान मिली। वो आगे जाना चाहता है। शिद्दत से ऑडिशन दिया और फिर उसे कहा जाता है कि तूने उसकी (संदीप) फिल्म में काम किया ना, तुझे हमारी फिल्म में नहीं लेंगे। मैंने उससे कहा कि उसकी कंपनी कोई 'अवतार' नहीं बना रही है। तुम इसे हल्के में लो। संदीप के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘स्पिरिट’ मूवी बनाने में बिजी हैं। इसमें प्रभास लीड एक्टर हैं।

sandeep reddy vanga,director sandeep reddy vanga,animal,ranbir kapoor,kabir singh,shahid kapoor,sikandar movie,Salman Khan,sikandar release date

सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ का दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

सलमान खान की एक्शन से भरपूर फिल्म 'सिकंदर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में एक पोस्टर जारी किया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर के भी अहम रोल हैं। अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

हालांकि निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी यहां तक की रिलीज की तारीख की भी घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। अब तक ऐसी खबरें थी कि फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। ऐसा लगता है कि शुक्रवार की रिलीज के बजाय सलमान रविवार को अपने फैंस के लिए फिल्म पेश करेंगे। इस बीच खबर आई है कि ट्रेलर कुछ ही दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा।

बता दें कि मुरुगादॉस की यह चौथी हिंदी फिल्म है। उन्होंने पहले आमिर खान की ‘गजनी’ (2008), अक्षय कुमार अभिनीत ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ (2014) और सोनाक्षी सिन्हा की ‘अकीरा’ (2016) बनाई थी। उल्लेखनीय है कि सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2023 की दिवाली पर रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ