न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनम तेरी कसम ने B.O. पर रचा नया इतिहास, री रिलीज के दौरान कमाए 50 करोड़, तोड़ना मुश्किल

हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन वीक में प्रदर्शित हुई फिल्म सनम तेरी कसम की, जो 7 फरवरी को पुन: सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 7:38:45

सनम तेरी कसम ने B.O. पर रचा नया इतिहास, री रिलीज के दौरान कमाए 50 करोड़, तोड़ना मुश्किल

हिन्दी सिनेमा में पिछले वर्ष से पुरानी फिल्मों को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का प्रचलन फिर से शुरू हुआ जिसने धीरे-धीरे करके दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली है। गत वर्ष सिनेमाघरों में री रिलीज हुई हॉरर फिल्म तुम्बाड ने बॉक्स ऑफिस अप्रत्याशित सफलता हासिल की थी। लेकिन अब तुम्बाड की सफलता को एक ऐसी फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है जो अपने मूल प्रदर्शन के वक्त असफल साबित हुई थी। इस फिल्म ने अब जो रिकॉर्ड कायम किया है, उसका टूटना कई वर्षों तक सम्भव नहीं है।

हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन वीक में प्रदर्शित हुई फिल्म सनम तेरी कसम की, जो 7 फरवरी को पुन: सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। वर्ष 2016 में अपने प्रथम प्रदर्शन के दौरान यह फिल्म असफल हो गई थी। इस फिल्म ने री-रिलीज के बाद 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तानी हीरोइन मारवा होकेन और हर्षवर्धन राणे अभिनीत यह फिल्म भारत में री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म ने 'तुम्बाड़' के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

री-रिलीज पर फिल्म के किया धमाका

फिल्म ने री-रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.3 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने अपनी कमाई में बढ़ोतरी की और बॉक्स ऑफिस पर 1.46 करोड़ का कारोबार किया। धीरे-धीरे सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों की तादाद बढ़ती गई, शो बढ़ते गए और फिल्म ने पहले हफ्ते ही 20 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया। तीसरे सप्ताहांत तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करते हुए एक नया इतिहास रचने में सफलता प्राप्त कर ली है। अब तक फिल्म ने पूरे 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। 'सनम तेरी कसम' भारत की पहली फिल्म बन गई है जिसने री-रिलीज के बाद 50 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है।

तुम्बाड़ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की फिल्म तुम्बाड़ अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज हिट रही थी। तुम्बाड़ बीते साल सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने आई थी और 32 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि रिलीज के समय ये फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसकी तारीफ और लोगों की पसंद की वजह से ये फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई और हिट रही। अब 'सनम तेरी कसम' ने भी 9 साल बाद दस्तक दी और 53 करोड़ रुपयों की कमाई कर तुम्बाड़ का रिकॉर्ड टूट गया।

सनम तेरी कसम 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को विनय सप्रू ने निर्देशित 19 करोड़ रुपयों के बजट से बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड महज 15 करोड़ रुपयों की कमाई पर सिमट गई थी। फिल्म में लीड हीरोइन पाकिस्तानी एक्ट्रेस मारवा होकेन थीं। वहीं बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन ने हीरो का रोल निभाया था। इस लवस्टोरी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। साथ ही इस फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट रहे थे। अब इस फिल्म ने 9 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज होकर धमाका कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड