न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : री-रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ ने 2 दिन में ही तोड़ा रिकॉर्ड, इस मशहूर संगीतकार के ऑफिस से 40 लाख चोरी

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों को दोबारा से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का ट्रेंड चल पड़ा है। अधिकतर फिल्में बढ़िया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 09 Feb 2025 1:47:44

2 News : री-रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ ने 2 दिन में ही तोड़ा रिकॉर्ड, इस मशहूर संगीतकार के ऑफिस से 40 लाख चोरी

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से पुरानी फिल्मों को दोबारा से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने का ट्रेंड चल पड़ा है। अधिकतर फिल्में बढ़िया बिजनेस करने में सफल हो रही है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं साल 2016 में आई एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की मूवी ‘सनम तेरी कसम’ की जिसे री-रिलीज किया गया है। यह मेकर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो रही है। इसे 7 फरवरी को थिएटर्स में उतारा गया था। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की तगड़ी ओपिनिंग की थी।

दूसरे दिन शनिवार (8 फरवरी) को इसका कलेक्शन बढ़कर 5 करोड़ रुपए हो गया। यानी दो दिनों में फिल्म ने कुल 9 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। खास बात ये है कि यह कमाई साल 2016 की पूरी लाइफटाइम कमाई यानि 8.03 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इस तरह से फिल्म ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। लोगों को इसकी कहानी, गाने और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस पसंद आ रही है। यह फिल्म 7 फरवरी को ही रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ और खुशी कपूर व जुनैद खान की ‘लवयापा’ को भी मात दे रही है।

राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 25 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। आने वाले दिनों में यह और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म की इतनी शानदार परफोरमेंस देखने के बाद हाल ही पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी के साथ निकाह करने वालीं एक्ट्रेस होकेन मावरा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुशी जाहिर की है। मावरा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह हैरान करने वाला है दोस्तों। मैंने सुना कि हम कुछ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। हर जगह हाउसफुल चल रहा है। आप सबका बहुत-बहुत शुक्रिया और बहुत सारा प्यार।”

sanam teri kasam,sanam teri kasam movie,harshavardhan rane,mawra hocken,sanam teri kasam re release,pritam chakraborty,music director pritam chakraborty

म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती के मैनेजर ने थाने में दर्ज कराया मामला

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस से 40 लाख रुपए की चोरी हो गई है। प्रीतम के मैनेजर विनीत चेड्डा ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के रूप में 32 वर्षीय आशीष सयाल की पहचान की है। उसे पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना 4 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे की है। उस समय एक प्रोडक्शन हाउस का कर्मचारी प्रीतम के संगीत स्टूडियो, यूनिमस रिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड, गोरेगांव पहुंचा था।

उसने प्रीतम के मैनेजर विनीत छेड़ा को एक बैग में 40 लाख रुपए नकद दिए थे। वहां आशीष सयाल, अहमद खान और कमल दीशा भी मौजूद थे। हालांकि घटना का पता बाद में चला। मैनेजर ने उस पैसे को एक ट्रॉली बैग में रखा और फिर कुछ दस्तावेजों पर प्रीतम से साइन कराने के लिए उनके घर गए, जो उसी इमारत में था। जब मैनेजर वापस लौटे तो बैग गायब था। आशीष से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

बाद में उसका फोन बंद हो गया। आरोपी के रिश्तेदारों से संपर्क करने के साथ उसके मोबाइल के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है। यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपी ने हाल ही में कोई पैसा उधार लिया था। बता दें प्रीतम कई हिंदी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने ‘बर्फी’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी हिट फिल्मों म्यूजिक देने के साथ कई अवार्ड भी जीते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ